फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: कप्तान श्रेयस के नए युग का आगाज, शाम सात नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच; जानें कहां देखें मुकाबला

Thu, 25 Jun 2026 06:36 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

India vs Ireland T20 Live Streaming, Telecast: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस टी20 मुकाबले के साथ टीम इंडिया एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। आइए जानते हैं फैंस ये मैच कब और कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे की शुरुआत शुक्रवार (26 जून) से बेलफास्ट में होने जा रही है। दो मैचों की इस टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के एक नए अध्याय की झलक पेश करेगा।
विज्ञापन




विश्व चैंपियन भारतीय टीम इस सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। हालांकि, सभी की निगाहें 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन और इंडिया-ए के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलने के बाद अब अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

 

टीम मैनेजमेंट के सामने चयन की बड़ी पहेली
इस युवा खिलाड़ी के आने से भारतीय टीम के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर एक दिलचस्प पहेली खड़ी हो गई है। दरअसल, भारत का स्थापित टॉप ऑर्डर जिसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन शामिल हैं, पिछले कुछ महीनों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल होगा कि देश की इस सबसे उभरती हुई प्रतिभा को टीम में कहां और कैसे जगह दी जाए।

यह सीरीज श्रेयस अय्यर की दो साल से अधिक समय बाद टी20 सेटअप में वापसी को भी दर्शाती है। कप्तान के रूप में अय्यर एक ऐसे बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें ईशान किशन, उप-कप्तान तिलक वर्मा और भारतीय टीम के आक्रामक अंदाज के अनुकूल कई विस्फोटक स्ट्रोक-मेकर्स शामिल हैं।

चोट के कारण टीम में हुए आखिरी समय पर बदलाव
चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी के सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को अंतिम समय पर अपने स्क्वाड में बदलाव करने पड़े हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह प्रिंस यादव और सुर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। मैच में गेंदबाजी संयोजन भी देखने लायक होगा, जहां मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव को मौका मिलने की उम्मीद होगी।

चोटों से बेहाल आयरलैंड के सामने बड़ी चुनौती
दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम इस समय चोटों की समस्या से बुरी तरह जूझ रही है। नए कप्तान लॉर्कन टकर एक ऐसी कमजोर टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैंपर जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी गायब हैं। उनकी अनुपस्थिति में मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदड़ा जैसे नए खिलाड़ियों को टीम में बुलावा मिला है।

इतिहास के पनों में भारत का पलड़ा भारी
इतिहास पूरी तरह से भारतीय टीम के पक्ष में गवाही देता है। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ कभी भी कोई पूर्ण टी20 मैच नहीं गंवाया है और स्टॉर्मोंट के मैदान पर एक नए युग की शुरुआत के साथ टीम इंडिया अपने इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों का आधिकारिक स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड की टीम: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच स्टॉर्मोंट का सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे होगा। 

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें