फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: वैभव सूर्यवंशी हर बार आउट होकर क्यों होते हैं निराश? खुद बताई 10-20 रन की कहानी, जवाब में झलकी टीम भावना

Sat, 11 Apr 2026 09:51 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि आउट होने के बाद उनकी निराशा का कारण टीम के लिए छूटे 10-20 रन होते हैं। मैच में उनकी 78 रन की विस्फोटक पारी और जुरेल के साथ साझेदारी ने आरआर को शानदार जीत दिलाई, जहां उनकी टीम-फर्स्ट सोच साफ नजर आई।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में आए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बड़े शॉट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी टीम के प्रति सोच के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर बार आउट होने के बाद उनके चेहरे पर दिखने वाली निराशा अब चर्चा का विषय बन गई है। आखिर ऐसा क्या है जो इस युवा बल्लेबाज को खलता है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने के बाद उन्होंने खुद इस सवाल का जवाब दिया। वैभव ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं, बल्कि टीम का फायदा है। उनके बयान में झलकती जिम्मेदारी उन्हें खास बनाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले बुमराह...अब हेजलवुड!: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे की दोनों की धुनाई? वजह जानकर आप कहेंगे- वाह! क्या खिलाड़ी है

'10-20 रन और बन सकते थे'
प्रेजेंटर ने आउट होने के बाद निराशा दिखाने को लेकर जब वैभव से सवाल पूछा, तो इसके जवाब में 15 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'सर, अगर मैं विकेट पर टिका रहता, तो 10-20 रन और बन सकते थे।' वैभव ने कहा, 'अगर हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो मैच दो ओवर पहले खत्म कर सकते थे, या अगर हम लक्ष्य सेट कर रहे हैं, तो 10-20 रन और जोड़े जा सकते थे। यह सब सोचकर इसलिए मुझे अफसोस होता है कि अगर मैं एक ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है। इसी वजह से थोड़ा दुख होता है कि मैं और देर तक खेल सकता था।'

टॉस से लेकर स्कोर तक: मैच का हाल
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63 रन, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के नाबाद 29 और रोमारिया शेफर्ड के 22 रन की मदद से आठ विकेट पर 201 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं
 

सूर्यवंशी-जुरेल की साझेदारी ने बदला खेल
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में जल्दी लग गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस साझेदारी के हीरो वैभव रहे, जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए, जिसमें सात छक्के और आठ चौके शामिल रहे।
विज्ञापन

जुरेल-जडेजा ने दिलाई जीत
वैभव के आउट होने के बाद जुरेल और रवींद्र जडेजा ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने नाबाद 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को दो ओवर पहले ही छह विकेट से जीत दिला दी। जुरेल 81 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा ने 24 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें