फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के नाम पर सट्टे का खेल: अहमदाबाद में फ्लैट से चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग रैकेट, छह गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 10:12 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान सट्टेबाजी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहता है। पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़े रैकेट को उजागर करती है, लेकिन साथ ही यह भी दिखाती है कि इस तरह की अवैध गतिविधियां अभी भी जारी हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने मेमनगर इलाके के एक फ्लैट पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह फ्लैट खास तौर पर ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए किराए पर लिया गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जब वे आईपीएल मैच पर दांव लगा रहे थे।
विज्ञापन

मोबाइल, कैश और बेटिंग आईडी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन और करीब 3.10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। इसमें ₹2.60 लाख कीमत के फोन और 50,110 रुपये नकद शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के पास कई ऑनलाइन बेटिंग आईडी थीं, जिनके जरिए वे खुद भी सट्टा लगा रहे थे और दूसरों को भी आईडी बेच रहे थे। पुलिस ने बताया, 'आरोपी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रियल टाइम में सट्टा चला रहे थे और कमीशन के आधार पर भी काम कर रहे थे।'

कौन-कौन हैं आरोपी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपिल उर्फ चिराग ठक्कर, अभय ठक्कर, यशकुमार अखानी, मीत जायसवाल, कल्पेश ठक्कर और ध्रुव ठक्कर के रूप में हुई है। ये सभी बनासकांठा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में भी जुटी है, जो इस नेटवर्क को बेटिंग आईडी सप्लाई कर रहे थे। इनमें पाटन के रौनक ठक्कर और अहमदाबाद के दीप ठक्कर का नाम सामने आया है।

नेटवर्क से जुड़े और लोग भी रडार पर
जांच में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट से कई ग्राहक जुड़े हुए थे, जो लगातार सट्टा खेल रहे थे। पुलिस अब इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
अहमदाबाद में आईपीएल से जुड़े अवैध गतिविधियों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले साल आईपीएल फाइनल के टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इस साल भी टी20 वर्ल्ड कप के टिकट महंगे दामों पर बेचने की कोशिश करने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें