फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: चेन्नई का चौंकाने वाला फैसला! खलील-एलिस को सनराइजर्स हैदराबाद में भेजा; बदले में लिए ये 2 खिलाड़ी

Thu, 05 Nov 2026 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2027 की ट्रेडिंग विंडो में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की बड़ी अदला-बदली हुई है। लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स सीएसके से जुड़ेंगे, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस एसआरएच में शामिल होंगे। लिविंगस्टोन की फीस 13 करोड़ से घटकर छह करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
आईपीएल 2027 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 के ट्रेडिंग विंडो में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बड़ी डील हुई है। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे, जबकि भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए इस बड़े फेरबदल से उनकी टीमों का संतुलन बदल सकता है। सीएसके ने अपनी टीम में दो विदेशी ऑलराउंडर शामिल किए हैं, जबकि एसआरएच ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज खलील और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ एलिस को अपने साथ जोड़ा है।
 

 

विज्ञापन
Trending Videos

लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IANS

13 करोड़ रुपये वाले लिविंगस्टोन अब छह करोड़ में CSK का हिस्सा
इस ट्रेड में सबसे ज्यादा चर्चा लियाम लिविंगस्टोन की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह छह करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे। टूर्नामेंट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, लिविंगस्टोन की नई फीस उनकी पिछली कीमत के आधे से भी कम है। हालांकि, लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल 2026 अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने दो मुकाबलों में सिर्फ 15 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम की प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिली थी। अब चेन्नई की टीम को उनसे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान की उम्मीद होगी।
 

 

जैक एडवर्ड्स - फोटो : Sydney Sixers

जैक एडवर्ड्स भी चेन्नई से जुड़ेंगे
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी लिविंगस्टोन के साथ चेन्नई पहुंचेंगे। वह अपनी मौजूदा तीन करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके का हिस्सा बनेंगे। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले ही अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, पैर की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। अब चेन्नई की टीम को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
 

 

खलील अहमद - फोटो : ANI

खलील अहमद की SRH में वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ट्रेड में भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी अपने साथ जोड़ा है। खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस तरह वह पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। वह अपनी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर एसआरएच से जुड़ेंगे।

खलील आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका अभियान चोट के कारण प्रभावित हुआ। दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते वह पांच मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस चोट के लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी।
 

 

नाथन एलिस - फोटो : IPL

नाथन एलिस भी SRH के तेज गेंदबाजी आक्रमण को देंगे मजबूती
ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इस ट्रेड का हिस्सा हैं। वह अपनी मौजूदा दो करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। एलिस हैमस्ट्रिंग की पुरानी चोट बढ़ने के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए थे। वह अपनी गेंदबाजी में विविधता और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से हैदराबाद के तेज गेंदबाजी आक्रमण को एक अनुभवी टी20 विकल्प मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि एलिस इस साल इंग्लैंड में आयोजित द हंड्रेड प्रतियोगिता में सनराइजर्स लीड्स टीम का भी हिस्सा थे।
 

 

विज्ञापन

पंत और कुलदीप - फोटो : BCCI

पंत, कुलदीप और नटराजन का भी हुआ था ट्रेड
सीएसके और एसआरएच के बीच यह ट्रेड आईपीएल 2027 की ट्रेडिंग विंडो में हुए बड़े बदलावों की कड़ी में एक और अहम डील है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को वापस टीम में शामिल किया था। इसके बदले दिल्ली ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ भेजा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास भेजा था। इस ट्रेड में हैदराबाद के लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे।

चार खिलाड़ियों का ट्रेड: किसे क्या मिला?

खिलाड़ी

पुरानी टीम

नई टीम

मौजूदा फीस

लियाम लिविंगस्टोन

सनराइजर्स हैदराबाद

चेन्नई सुपर किंग्स

6 करोड़ रुपये

जैक एडवर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद

चेन्नई सुपर किंग्स

3 करोड़ रुपये

खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद

4.8 करोड़ रुपये

नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद

2 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें