अश्विन ने हेड को लेकर दिया दिलचस्प सुझाव
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेविस हेड की संभावित रिलीज को लेकर एक दिलचस्प पहलू सामने रखा है। उनका मानना है कि कोई फ्रेंचाइजी हेड को कम कीमत पर खरीदकर अगले सीजन के लिए अपने साथ बनाए रख सकती है। अश्विन ने कहा, 'अगर वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी को रिलीज किया जाता है, तो कोई टीम उन्हें कम कीमत पर खरीदकर अगले साइकिल के लिए अपने साथ रख सकती है। वह 32 साल के हैं और एक खिलाड़ी तथा लीडर के तौर पर उनमें काफी संभावनाएं हैं।'
कुल मिलाकर, आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बड़ा मुद्दा बनने वाली है। हेड का बाहर होना इसकी शुरुआत हो सकती है। अब देखना होगा कि कमिंस, स्टार्क और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजी क्या फैसला करती हैं।