फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: 13 करोड़ के सनराइजर्स के इस ऑलराउंडर को शामिल करने की तैयारी में चेन्नई? जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Nov 2026 08:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की नजर सनराइजर्स हैदराबाद के 13 करोड़ रुपये के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य फ्रेंचाइजी ने भी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन सनराइजर्स ने अभी फैसला नहीं लिया है। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की ट्रेड रेस में पंजाब किंग्स आगे बताई जा रही है।
विज्ञापन
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चाओं के बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की नजर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई की टीम इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के विकल्प तलाश रही है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IANS
13 करोड़ में खरीदे गए थे लिविंगस्टोन, SRH में नहीं मिला ज्यादा मौका
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स लियाम लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने की संभावनाएं तलाश रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्तर भारत की एक अन्य फ्रेंचाइजी ने भी इस खिलाड़ी में दिलचस्पी दिखाई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 से पहले हुई नीलामी में लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने पूरे सीजन में केवल दो मुकाबले खेले और 15 रन बनाए। खराब फॉर्म के कारण उन्हें बाकी सीजन में प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प में भी जगह नहीं मिली।

लिविंगस्टोन ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। आईपीएल 2022 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उनके लिए 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद आईपीएल 2025 से पहले पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

हार्दिक और अर्शदीप - फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या की ट्रेड रेस में पंजाब किंग्स सबसे आगे?
दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या को लेकर भी ट्रेड की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस से हार्दिक को ट्रेड करने की दौड़ में पंजाब किंग्स फिलहाल सबसे आगे है। कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।

आईएएनएस से बातचीत में घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'हां, यह सही है कि फिलहाल पंजाब किंग्स हार्दिक को हासिल करने की दौड़ में आगे है। अगर दोनों टीमों के शीर्ष प्रबंधन के बीच मौखिक बातचीत के अनुसार सब कुछ ठीक रहता है तो हार्दिक की ट्रेड प्रक्रिया पूरी करने के लिए जल्द ही औपचारिक कागजी कार्रवाई शुरू हो सकती है। इसके बाद आईपीएल अधिकारियों की मंजूरी ली जाएगी।'
विज्ञापन

विष्णु और अर्शदीप - फोटो : IPL
ट्रेड में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद का नाम
रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जाते हैं तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी मुंबई के साथ हार्दिक को लेकर बातचीत की थी, लेकिन वह अपने मुख्य खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने हार्दिक के बदले यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस दिशा में ज्यादा प्रगति नहीं हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स की कोशिशें भी आगे नहीं बढ़ सकीं। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शुरुआत में हार्दिक में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन उसकी कोशिश आगे नहीं बढ़ी। अब लिविंगस्टोन को लेकर उसकी दिलचस्पी आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड बाजार में एक और चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें