फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी के लिए 1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन: महज 66 स्लॉट खाली; जानें किस टीम के पास कितना पैसा

Wed, 25 Nov 2026 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की लंबी सूची सामने आ गई है। इसमें भारतीयों के अलावा 17 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी को नीलामी में जगह नहीं मिलेगी। दूसरी ओर, कुछ फ्रेंचाइजी के पास बड़ी रकम बची है, जबकि एक टीम का पर्स लगभग खाली है। जानें किसके पास कितने मौके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस सूची में 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों को नीलामी में जगह नहीं मिलेगी। फ्रेंचाइजी अब रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों में से अपनी पसंद के नाम बीसीसीआई को भेजेंगी। इसके बाद अंतिम नीलामी सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या अपनी टीम में शामिल किया है। अब अधिकतम 66 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। यानी नीलामी में टीमों के पास इन खाली जगहों को भरने का मौका होगा। बीसीसीआई के अनुसार, अंतिम नीलामी सूची और खिलाड़ियों के सेट चार दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। इसमें उन खिलाड़ियों के नाम होंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी की ओर से अंतिम पूल में शामिल करने की इच्छा जताई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

आईपीएल रिटेंशन - फोटो : IPL

939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1220 खिलाड़ियों में 939 भारतीय हैं। वहीं, 281 विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। इस सूची में कुल 184 कैप्ड खिलाड़ी, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं। इनमें 127 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी आईपीएल के किसी सीजन में खेल चुके हैं। यानी पहले आईपीएल में खेल चुके कुछ खिलाड़ी अब अनकैप्ड श्रेणी में नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे।

खिलाड़ियों को छह श्रेणियों में बांटा गया है

श्रेणी

खिलाड़ियों की संख्या

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी

14

कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

170

एसोसिएट देशों के खिलाड़ी

42

पहले आईपीएल खेल चुके अनकैप्ड भारतीय

127

अन्य अनकैप्ड भारतीय

798

अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

69

कुल

1220


 

ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। वहां से 53 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया है। दक्षिण अफ्रीका के 40 और वेस्टइंडीज के 36 खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। श्रीलंका से 21, इंग्लैंड से 16 और बांग्लादेश से 12 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। एसोसिएट देशों में अमेरिका के 13 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से 10-10 खिलाड़ी शामिल हैं।
 

देश

खिलाड़ी

भारत

939

ऑस्ट्रेलिया

53

दक्षिण अफ्रीका

40

वेस्टइंडीज

36

न्यूजीलैंड

25

अफगानिस्तान

23

श्रीलंका

21

इंग्लैंड

16

अमेरिका

13

बांग्लादेश

12

यूएई

10

नेपाल

10

आयरलैंड

7

जिम्बाब्वे

6

नीदरलैंड

3

कनाडा

2

जापान

2

स्कॉटलैंड

2

कुल

1220

आईपीएल 2027 - फोटो : ANI
किस टीम के पास कितना पैसा बचा, किसके कितने स्लॉट खाली?
नीलामी से पहले टीमों के पर्स और खाली स्लॉट पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 39.50 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पास भी 41.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। वहीं, गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये हैं। गुजरात के पास केवल तीन खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास सबसे ज्यादा नौ-नौ खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं। हालांकि, दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ियों के लिए दो-दो स्लॉट ही उपलब्ध हैं।
 

टीम

खिलाड़ी

खर्च (करोड़)

बचा पर्स (करोड़)

खाली स्लॉट

विदेशी स्लॉट

सीएसके

19

101.95

28.05

6

2

दिल्ली

16

90.50

39.50

9

4

गुजरात

22

121.25

8.75

3

2

केकेआर

17

88.35

41.65

8

3

लखनऊ

18

82.55

47.45

7

3

मुंबई

16

99.75

30.25

9

2

पंजाब

19

111.40

18.60

6

2

आरसीबी

20

115.85

14.15

5

1

राजस्थान

19

102.95

27.05

6

3

हैदराबाद

18

89.85

40.15

7

3

कुल

184

1004.40

295.60

66

25

विज्ञापन

आईपीएल ट्रॉफी। - फोटो : संवाद
चार दिसंबर को आएगी अंतिम नीलामी सूची
रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 1220 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। अब सभी फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन सूची में से उन खिलाड़ियों के नाम बीसीसीआई को सौंपेंगी, जिन्हें वे अंतिम नीलामी पूल में देखना चाहती हैं। इसके बाद बीसीसीआई चार दिसंबर 2026 को अंतिम नीलामी सूची और खिलाड़ियों के सेट जारी करेगा। इसी सूची से तय होगा कि आईपीएल 2027 की नीलामी में किन खिलाड़ियों पर टीमें बोली लगा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें