फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैदान पर क्यों भिड़े जड्डू और शार्दुल? 'लॉर्ड' की इस हरकत से भड़क गए थे 'सर जडेजा', फिर दिया करारा जवाब

Mon, 25 May 2026 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैदान पर 'लॉर्ड शार्दुल' और सर रवींद्र जडेजा के बीच एक मजेदार घटना देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैदान पर जब आमने-सामने हों तो एक दूसरे को ट्रोल करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं...
विज्ञापन
शार्दुल और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI/Jio Hotstar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की अंतिम चार टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। आरआर ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि, इस मैच से ज्यादा रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की मैदान पर मस्ती की चर्चा हो रही है। दोनों साथ में चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त माने जाते हैं। हालांकि, इस बार टीमें अलग थीं और शार्दुल मुंबई से और जडेजा आरआर से खेल रहे थे। दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना राजस्थान की पारी के दौरान की है। आरआर की पारी के आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर क्रीज पर थे। जडेजा ने शार्दुल की शुरुआती तीन गेंदों पर चार रन बनाए। इसके बाद अगली गेंद पर बड़े हिट के प्रयास में जडेजा का कैच हार्दिक पांड्या ने लिया। तो इस पर शार्दुल ने जडेजा के सामने फीस्ट पंप किया। हालांकि, ऐसा उन्होंने बस चिढ़ाने के लिए किया था और शार्दुल के चेहरे पर मुस्कान भी थी। जडेजा भी हंसते हुए दिखे। हालांकि, जैसे ही जडेजा पवेलियन लौटने के लिए आगे बढ़े, अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और जडेजा बच गए। 

इसके बाद अगली दो गेंद पर जड्डू ने दो चौके जड़े और फिर वह शार्दुल के पास जाकर उन्हें चिढ़ाने के लिए फीस्ट पंप करने लगे। शार्दुल भी हंसते हुए दिखे और उन्होंने जड्डू से ऐसा नहीं करने कहा। इसके बाद जडेजा भी हंसते हुए वापस आ गए। आखिरी गेंद पर एक रन आया और राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी। इस तरह राजस्थान ने 16 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। मुंबई की टीम ने नौवें स्थान पर रहकर आईपीएल अभियान समाप्त किया। 


विज्ञापन

26 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत
प्लेऑफ राउंड की शुरुआत 26 मई से होगी। आरसीबी और गुजरात क्वालिफायर-1 में भिड़ेंगे। वहीं, 27 मई को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। फिर 29 मई को क्वालिफायर-2 और 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें