फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: पूर्व क्रिकेटर ने चुने इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ-12 खिलाड़ी; विराट कोहली को बाहर कर इस युवा को दी तरजीह

Tue, 26 May 2026 11:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2026 के लीग चरण के खत्म होते ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-12 चुनकर सभी को चौंका दिया। इस टीम में कई बड़े नाम गायब हैं, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों को दिग्गजों पर तरजीह मिली है। सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे फैसले की हो रही है, जिसने विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी बाहर कर दिया।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमणयन बद्रीनाथ ने लीग राउंड के बाद इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ-12 खिलाड़ी चुने हैं। यानी उन्होंने इम्पैक्ट-सब के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनी है। हालांकि, इस लिस्ट में उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। बद्रीनाथ ने अपनी टीम से दो दिग्गजों, विराट कोहली और केएल राहुल को बाहर कर दिया है, जबकि इन दोनों ने लीग राउंड में 550+ रन बनाए हैं। साथ ही दुनिया के नंबर-एक टी20 बैटर अभिषेक शर्मा को भी शामिल नहीं किया है। 12 में से नौ खिलाड़ी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों से हैं। इस सीजन प्लेऑफ में जो टीमें पहुंची हैं, उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं।
विज्ञापन

 

शुभमन गिल से हाथ मिलाते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यवंशी और गिल ओपनर
बद्रीनाथ की चुनी हुई सर्वश्रेष्ठ-12 की टीम में कोहली पर वैभव सूर्यवंशी को तरजीह दी गई है। वहीं, शुभमन गिल को उनके ओपनिंग साथी के तौर पर चुना है। इसके बाद नंबर तीन पर साई सुदर्शन और नंबर चार पर हेनरिक क्लासेन को रखा है। बद्रीनाथ ने नंबर पांच पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को रखा है। वहीं, ऑलराउंडर्स में बद्रीनाथ ने क्रुणाल पांड्या और केकेआर के सुनील नरेन को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने राशिद खान को शामिल नहीं किया है, जो इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए 19 विकेट ले चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
इन तीन तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा
तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में बद्रीनाथ ने भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को शामिल है। साथ ही उन्होंने चौथे पेसर के रूप में प्रिंस यादव या कार्तिक त्यागी में से किसी एक को जगह दी। उन्होंने कहा कि यह टॉस अप रहेगा, क्योंकि दोनों ही शानदार हैं। जिसे भी शामिल किया जाए, वो अच्छा ही करेगा। बद्रीनाथ ने सीएसके के स्पिनर अकील हुसैन को इम्पैक्ट सब के रूप में शामिल किया।

एस बद्रीनाथ-विराट कोहली - फोटो : @s_badrinath
एस बद्रीनाथ की आईपीएल 2026 लीग चरण की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-12: वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी (इम्पैक्ट खिलाड़ी- अकील हुसैन)।
विज्ञापन

आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी का मुकाबला गुजरात से
इस बीच, गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में उतरेगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की विजेता टीम सीधे रविवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचने के लिए क्वालिफायर-दो खेलना होगा।

आरसीबी के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में हैं, वहीं विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नई गेंद से जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने लगातार विकेट दिलाए हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या ने किफायती गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की सीजन के अंतिम चरण की सफलता का सबसे बड़ा आधार उसकी गेंदबाजी रही है। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा ने नई गेंद से विरोधियों पर दबाव बनाया है, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने मध्य ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें