फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, आरसीबी का एलान- खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें

Tue, 24 Mar 2026 03:02 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी ने 2025 की भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस की याद में हर मैच में 11 सीटें खाली रखने का फैसला लिया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह कदम खेल के साथ-साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
आरसीबी का भावुक एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। पिछले साल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस की याद में टीम ने हर मैच में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखने का निर्णय लिया है। ये सीटें कभी किसी के लिए नहीं भरेंगी और ये उन 11 जिंदगियों की खामोश याद बनकर स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। मौजूदा आईपीएल चैंपियन आरसीबी की टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

चिन्नास्वामी - फोटो : IPL/BCCI
श्रद्धांजलि के कई रूप
आरसीबी ने सिर्फ सीटें खाली रखने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है। टीम ने इन फैंस को याद करने के लिए कई और कदम भी उठाए हैं। खिलाड़ी इस सीजन के सभी अभ्यास सत्रों में जर्सी नंबर 11 पहनेंगे।  इसके अलावा स्टेडियम के अंदर एक मेमोरियल प्लाक भी लगाया जाएगा, जहां फैंस और खिलाड़ी श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

टीम मैनेजमेंट ने क्या कहा?
आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने सुरक्षा और बदलावों को लेकर कहा, 'हम कर्नाटक सरकार और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। हमें हाईकोर्ट द्वारा तय एसओपी का पालन करना है और उसी के तहत सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।' उन्होंने आगे बताया, 'अब स्टेडियम में 300 से ज्यादा कैमरों वाला एआई सिस्टम लगाया गया है, जो भीड़ बढ़ने पर तुरंत अलर्ट देगा।' राजेश ने बताया, 'मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा। इसके अलावा उस दिन वे काले रंग के धूप के चश्मे भी पहनेंगे। हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये उन 11 प्रशंसकों के लिए हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे।'

बंगलूरू में भगदड़ - फोटो : PTI
सुरक्षा में बड़े बदलाव
पिछले साल की घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। इन सभी बदलावों के बाद ही स्टेडियम को दोबारा मैच आयोजित करने की अनुमति मिली है।
  • 300+ कैमरों वाला एआई आधारित सीसीटीवी सिस्टम लगाया गया है।
  • एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को पूरी तरह से दोबारा डिजाइन किया गया है।
  • भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा जोड़ी गई है।

वापसी की लंबी राह
जून 2025 की इस दुखद घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी से वंचित कर दिया गया था। जांच में इसे असुरक्षित बताया गया, जिसके बाद स्टेडियम को कड़े नियमों और सुधारों से गुजरना पड़ा। लंबी प्रक्रिया और सुरक्षा ऑडिट के बाद अब यह फिर से आईपीएल 2026 के लिए तैयार है।

बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
फैंस के लिए नए नियम
फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग और एंट्री सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं-
 
  • 80-90 प्रतिशत टिकट अब डिजिटल (M-Tickets) होंगे।
  • हर टिकट के साथ फ्री मेट्रो यात्रा दी जाएगी।
  • स्टेडियम के गेट मैच से चार घंटे पहले खोल दिए जाएंगे।
  • स्टेडियम के पास कार ड्रॉप की अनुमति नहीं होगी।

इन कदमों का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
रायपुर बना दूसरा होम ग्राउंड
आरसीबी ने इस सीजन अपने दो घरेलू मैच रायपुर में खेलने का फैसला भी किया है। यह कदम भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आईपीएल 2026 में आरसीबी का यह कदम सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी का संदेश भी है। 11 खाली सीटें हर मैच में यह याद दिलाएंगी कि खेल से बढ़कर इंसान की जान होती है। यह फैसला क्रिकेट जगत में संवेदनशीलता और जवाबदेही की एक मिसाल बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें