फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की रैंकिंग में हुआ सुधार, ऑरेंज-पर्पल कैप किसके पास?

Thu, 30 Apr 2026 08:38 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम टॉप-4 में बनी हुई है। इस जीत से प्लेऑफ की दौड़ और रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, टीमों के बीच मुकाबला और कड़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन
मुंबई बनाम सनराइजर्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। एमआई को 243 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच ने आठ गेंद पहले ही चार विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। आइए एमआई-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप-पर्पल कैप में हुए बदलाव पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
पंजाब किंग्स आठ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आठ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एमआई पर धमाकेदार जीत के बाद एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। एसआरएच के नौ मैचों से 12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स के भी नौ मैचों से 12 अंक हैं और रियान पराग की कप्तानी वाली ये टीम चौथे स्थान पर है। 

गुजरात टाइटंस आठ मैचों से आठ अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों से छह अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों से छह अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मैचों से पांच अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस आठ मैचों से चार अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ मैचों से चार अंक लेकर सबसे आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनके नेट रन रेट की वजह से अंतर है।

मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 +1.919
सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ऑरेंज कैप का हाल
एमआई-एसआरएच मैच के बाद ऑरेंज कैप एक बार फिर से अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने एमआई के खिलाफ 24 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। अभिषेक के नौ मैचों से कुल 425 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर एसआरएच के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। एमआई के खिलाफ 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाने वाले क्लासेन के नौ मैचों में 414 रन हो गए हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं।

अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
अभिषेक शर्मा 9 9 425 53.12 209.36 40 31
हेनरिक क्लासेन 9 9 414 59.14 157.41 32 18
वैभव सूर्यवंशी 9 9 400 44.44 238.10 34 37
केएल राहुल 8 8 358 51.14 185.49 36 19
विराट कोहली 8 8 351 58.50 162.50 37 14
विज्ञापन

पर्पल कैप का हाल
पर्पल कैप भी एसआरएच के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा के पास चली गई है। ईशान ने नौ मैचों में 15 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने आठ मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
ईशान मलिंगा 9 15
भुवनेश्वर कुमार 8 14
जोफ्रा आर्चर 9 14
अंशुल कंबोज 8 14
प्रिंस यादव 8 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें