फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Scenario: प्लेऑफ के लिए अब किस टीम को कितनी जीत जरूरी? KKR-MI और CSK का बुरा हाल; पूरा समीकरण

Tue, 28 Apr 2026 09:54 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पंजाब किंग्स सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंक सुरक्षित माने जा रहे हैं, जबकि 14 अंक पर नेट रनरेट की लड़ाई अहम होगी। जानिए किस टीम को अब कितनी जीत चाहिए और पूरा प्लेऑफ फॉर्मेट क्या है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की लीग स्टेज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदल रही है। कुछ टीमें लगभग क्वालिफाई करने की स्थिति में हैं, जबकि कुछ को अब हर मुकाबला फाइनल की तरह खेलना होगा। मौजूदा अंकतालिका के हिसाब से 16 अंक प्लेऑफ के लिए सुरक्षित आंकड़ा माना जा रहा है। 16 अंकों (प्लेऑफ क्वालिफाई करने का संभावित कट-ऑफ) तक पहुंचने के लिए टीमों को अब मजबूती से खेलना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि 16 अंक लेकर भी कोई टीम क्वालिफाई न करे और 16 से कम अंकों पर भी कोई टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

विज्ञापन

आईपीएल 2026 प्लेऑफ क्वालिफिकेशन नियम


आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हैं। हर टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है।
 
  • जीत = 2 अंक
  • नो रिजल्ट = 1 अंक
  • हार = 0 अंक

लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं।

अगर दो टीमों के अंक बराबर हों तो फैसला ऐसे होगा:
 
  • ज्यादा जीत वाली टीम ऊपर रहेगी
  • फिर नेट रनरेट देखा जाएगा
  • फिर ज्यादा विकेट
  • अगर सब बराबर रहा तो ड्रॉ ऑफ लॉट्स

कितने अंक पर प्लेऑफ?
 
  • 16 अंक: लगभग पक्का क्वालिफिकेशन। ज्यादातर सीजन में 16 अंक वाली टीम प्लेऑफ में जाती है।
  • 14 अंक: अच्छा मौका, लेकिन नेट रनरेट बेहद जरूरी हो सकता है।
  • 12 अंक: बहुत मुश्किल। तभी मौका बनेगा जब बाकी टीमें लगातार हारें।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स - फोटो : करुण शर्मा।

टीम के मुताबिक पूरा समीकरण


पंजाब किंग्स (PBKS)

 


पंजाब किंग्स इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है। टीम अभी तक अजेय रही है और सिर्फ दो जीत उन्हें 17 अंकों तक पहुंचा देगी। मौजूदा फॉर्म देखकर प्लेऑफ लगभग तय माना जा सकता है।

आरसीबी - फोटो : IANS

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

 


डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी शानदार नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम को 16 के सुरक्षित अंकों तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो जीत चाहिए और वह आराम से 16 अंक तक पहुंच सकती है। शीर्ष-दो में जगह बनाने का भी मजबूत मौका है।

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

 


हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आ रही है। तीन जीत उन्हें सुरक्षित जोन में पहुंचा देगी। बल्लेबाजी फॉर्म में रही तो टीम आसानी से क्वालिफाई कर सकती है। टीम ने अपने पिछले चारों मैच जीते हैं और तीन जीत में मुश्किल नहीं आनी चाहिए।

राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IANS

राजस्थान रॉयल्स (RR)

 


राजस्थान के पास भी शानदार मौका है। टीम को तीन जीत चाहिए, लेकिन नेट रनरेट बेहतर करना जरूरी होगा ताकि बराबरी की स्थिति में फायदा मिले। पिछले चार मैच में टीम बेपटरी हुई है और सिर्फ एक मैच जीत सकी है। उसे अब दमदार वापसी करनी होगी। आने वाले मैच भी मुश्किल रहने वाले हैं।

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI

गुजरात टाइटंस (GT)

 


गुजरात के लिए राह खुली है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश कम है। चार जीत जरूरी हैं, यानी बाकी मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गुजरात के बाकी मैच आरसीबी, पंजाब, राजस्थान और सनराइजर्स जैसी बेहतर दिख रही टीमों के खिलाफ हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

 


सीएसके के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा है। अगर एक और हार मिली तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अनुभव टीम की ताकत है, लेकिन अब तुरंत वापसी करनी होगी। छह में पांच जीत मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ANI

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

 


दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का अच्छा मौका था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ शर्मनाक हार ने टीम की स्थिति बिगाड़ दी। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर 13/6 बनाया और पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद दिल्ली का नेट रनरेट गिरकर -1.060 हो गया, जो आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि टीम के छह अंक हैं और वह मुंबई और लखनऊ से ऊपर है, लेकिन उसने आठ मैच खेल लिए हैं, जिससे अब मौके सीमित हो गए हैं।

दिल्ली को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अपने बाकी छह मैचों में कम से कम पांच जीत दर्ज करनी होंगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह आसान नहीं है, क्योंकि टीम पिछले छह मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मैच करो या मरो की स्थिति जैसा होगा। अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो तुरंत वापसी करनी होगी।

केकेआर - फोटो : IPL

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

 


कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय अंकतालिका में आठवें स्थान पर है और टीम की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। आठ मैचों में टीम के सिर्फ पांच अंक हैं, इसलिए प्लेऑफ का रास्ता अब बेहद कठिन हो गया है। हालांकि 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली रोमांचक जीत ने केकेआर की उम्मीदों को जिंदा रखा है, लेकिन अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

केकेआर को अपने बाकी छह मैचों में कम से कम पांच जीत दर्ज करनी होंगी, तभी टीम 15 या 16 अंकों के आसपास पहुंच सकेगी। अगर एक और हार मिली, तो प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो सकती है। टीम अंकतालिका में मुंबई और लखनऊ से थोड़ी बेहतर स्थिति में जरूर है, लेकिन मौजूदा हालात में उनके सामने प्लेऑफ तक पहुंचना किसी पहाड़ चढ़ने जैसा है। अब हर मुकाबला जीतना ही एकमात्र रास्ता है।

एमआई - फोटो : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस (MI)

 


पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है। सात मैचों में सिर्फ दो जीत मिलने से टीम के पास सिर्फ चार अंक हैं। हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन की बड़ी हार ने मुंबई की स्थिति और खराब कर दी। इस हार से नेट रनरेट गिरकर -0.736 हो गया, जो आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

अब मुंबई इंडियंस को अपने बाकी सात मैचों में कम से कम छह जीत दर्ज करनी होंगी, तभी टीम 16 अंकों तक पहुंच पाएगी। यानी अब हर मुकाबला उनके लिए नॉकआउट जैसा होगा। मुंबई इंडियंस अक्सर सीजन के दूसरे हिस्से में जोरदार वापसी के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार टीम में वह पुरानी धार नहीं दिखी है। ऊपर से आने वाले मुकाबले टॉप-4 टीमों के खिलाफ हैं, इसलिए अब एक भी चूक प्लेऑफ की उम्मीद खत्म कर सकती है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)

 


लखनऊ सुपर जाएंट्स इस समय अंकतालिका में सबसे नीचे है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन सकती है। टीम ने आठ मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है, जबकि छह मुकाबलों में हार मिली है। 16 अंकों के सुरक्षित आंकड़े तक पहुंचने के लिए लखनऊ को अब अपने बाकी सभी छह मैच जीतने होंगे। इतना ही नहीं, टीम का नेट रनरेट -1.106 है, जो लीग में सबसे खराब है। ऐसे में अगर एक भी हार मिलती है, तो उनका प्लेऑफ सपना लगभग खत्म हो जाएगा। अब लखनऊ के लिए हर मुकाबला नॉकआउट मैच जैसा है। सिर्फ जीत ही नहीं, बड़े अंतर से जीत भी जरूरी होगी ताकि नेट रनरेट सुधर सके।
 

आईपीएल 2026 में अब किसके कितने मैच बाकी

टीम बाकी मुकाबले
GT vs RCB (30 अप्रैल), PBKS (3 मई), RR (9 मई), SRH (12 मई), KKR (16 मई), CSK (21 मई)
SRH vs MI (29 अप्रैल), KKR (3 मई), PBKS (6 मई), GT (12 मई), CSK (18 मई), RCB (22 मई)
RCB vs GT (30 अप्रैल), LSG (7 मई), MI (10 मई), KKR (13 मई), PBKS (17 मई), SRH (22 मई)
KKR vs SRH (3 मई), DC (8 मई), RCB (13 मई), GT (16 मई), MI (20 मई), DC (24 मई)
MI vs SRH (29 अप्रैल), CSK (2 मई), LSG (4 मई), RCB (10 मई), PBKS (14 मई), KKR (20 मई), RR (24 मई)
CSK vs MI (2 मई), DC (5 मई), LSG (10 मई), LSG (15 मई), SRH (18 मई), GT (21 मई)
RR vs PBKS (28 अप्रैल), DC (1 मई), GT (9 मई), DC (17 मई), LSG (19 मई), MI (24 मई)
PBKS vs RR (28 अप्रैल), GT (3 मई), SRH (6 मई), DC (11 मई), MI (14 मई), RCB (17 मई), LSG (23 मई)
LSG vs MI (4 मई), RCB (7 मई), CSK (10 मई), CSK (15 मई), RR (19 मई), PBKS (23 मई)
DC vs RR (1 मई), CSK (5 मई), KKR (8 मई), PBKS (11 मई), RR (17 मई), KKR (24 मई)





विज्ञापन

आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI

प्लेऑफ फॉर्मेट कैसे होगा?

 
यही वजह है कि टॉप-दो में खत्म करना सबसे बड़ा फायदा देता है, क्योंकि वहां दूसरी जिंदगी मिलती है। अब हर मैच अंकतालिका हिला सकता है। पंजाब, आरसीबी और एसआरएच आराम में हैं, लेकिन सीएसके, एमआई, केकेआर और एलएसजी के लिए अब करो या मरो की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें