फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: GT vs SRH मैच के बाद प्लेऑफ का समीकरण; सीएसके की उम्मीदें बढ़ीं; अब ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

Wed, 13 May 2026 10:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात टाइटंस 12 मैचों से 16 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों से 14 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे, पंजाब किंग्स 11 मैचों से 13 अंक लेकर चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करने के लिए था और जीटी ने इसमें बाजी मार ली। जीटी एसआरएच को 82 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। जीटी की यह लगातार पांचवीं जीत है। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
एसआरएच ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 168 रन बनाए थे। 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी एसआरएच 14.5 ओवर में 86 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रन से मैच हार गई। चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लेने वाले जीटी के कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए जानते हैं कि जीटी और एसआरएच के बीच हुए मुकाबले के बाद अंकतालिका में क्या बदलाव आया है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किन खिलाड़ियों के पास है।

अंक तालिका का हाल
गुजरात टाइटंस 12 मैचों से 16 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों से 14 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे, पंजाब किंग्स 11 मैचों से 13 अंक लेकर चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों से 10 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों से नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 11 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों से छह अंक लेकर 10वें स्थान पर है। मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 12 मैचों में 508 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।
 
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907
विज्ञापन

किस टीम की कितनी संभावनाएं
गुजरात ने जीत के साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ में एक पैर रख दिया है। 16 अंक आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जाता है। मुकाबले के बाद आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के अनुसार गुजरात के क्वालिफाई करने की संभावना बढ़कर 94.9 प्रतिशत हो गई है। मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 80 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 65.7 प्रतिशत रह गई है। वहीं आरसीबी को भी हल्का झटका लगा है। टीम की क्वालिफिकेशन संभावना 80.1 प्रतिशत से घटकर 79.7 प्रतिशत हो गई है। चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स की संभावना 62.5 प्रतिशत से बढ़कर 62.7 प्रतिशत हो गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें भी अभी बरकरार हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 42.7 प्रतिशत से बढ़कर 42.8 प्रतिशत हो गई है।

Latest and Breaking News on NDTV

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
हेनरिक क्लासेन 12 508 153.94
साई सुदर्शन 12 501 155.11
अभिषेक शर्मा 12 481 209.13
केएल राहुल 12 477 177.99
शुभमन गिल 11 467 158.31

पर्पल कैप की रेस
खिलाड़ी मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार 11 21
कगिसो रबाडा 12 21
अंशुल कंबोज 11 19
प्रिंस यादव 11 16
राशिद खान 12 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें