फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत; मथीशा पथिराना टीम से जुड़े, जीत की तलाश में बनेंगे नई उम्मीद?

Sun, 19 Apr 2026 12:16 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मथीशा पथिराना के KKR से जुड़ने से टीम को बड़ा बूस्ट मिला है। चोट से उबरकर आए इस तेज गेंदबाज से टीम को काफी उम्मीदें हैं, हालांकि उनकी प्लेइंग XI में वापसी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में खराब दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार टीम से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने इस बात की पुष्टि की, जिससे टीम को मौजूदा कठिन समय में बड़ा सहारा मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिटनेस क्लियर कर टीम से जुड़े
पथिराना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास किया और इसके बाद उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिला। इसके बाद ही वह KKR के स्क्वॉड से जुड़ सके।

तुरंत प्लेइंग-11 में मौका मुश्किल
हालांकि, पथिराना के तुरंत प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है। टीम मैनेजमेंट पहले उनकी मैच फिटनेस को परखना चाहता है। इसके लिए उन्हें कुछ ट्रेनिंग सेशन दिए जाएंगे, जिसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

महंगे खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें
केकेआर ने पिछले आईपीएल ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी अनोखी ‘स्लिंग एक्शन’ गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है। ऐसे में टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं, खासकर जब गेंदबाजी यूनिट दबाव में नजर आ रही है।

जीत की तलाश में केकेआर
केकेआर का इस सीजन अब तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम छह मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। ऐसे में पथिराना का आना टीम के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
विज्ञापन

अगले मैच पर नजर
पथिराना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम को जॉइन किया है। फैंस को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा और केकेआर जीत का खाता खोल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें