फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2026: चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल स्टार्क, टीम को मिली बड़ी राहत; कब मैदान पर उतरेंगे?

Sat, 25 Apr 2026 12:16 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स कैंप से जुड़ गए हैं। वह पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वापसी संभव है। उनकी मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी।
विज्ञापन
केएल राहुल-मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम कैंप से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की, जिससे टीम और फैंस दोनों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

चोट के कारण थे लंबे समय से बाहर
स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के चलते काफी समय से क्रिकेट से दूर थे। दरअसल, एशेज सीरीज में भारी वर्कलोड के बाद उन्हें यह समस्या हुई। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 150 से ज्यादा ओवर फेंके और 31 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी बने। इसके बाद बिग बैश लीग में खेलते हुए उन्हें चोट और गंभीर हो गई, जब कैच पकड़ने के दौरान वे गिर पड़े।


पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे
हालांकि मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहता है।

इस मैच में हो सकती है वापसी
उम्मीद जताई जा रही है कि स्टार्क एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा प्लस साबित होगा, क्योंकि उनकी गेंदबाजी अब तक उतनी प्रभावी नहीं रही है।
विज्ञापन

टीम के लिए क्यों अहम है वापसी
इस समय दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर है और टीम को लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। उनकी गति और स्विंग विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उनकी वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अगर वह जल्द फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को नई ताकत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें