फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी करेंगे हेनरिक क्लासेन? खुद ही दिया जवाब; बताया- क्यों बनाई दूरी

Sat, 04 Apr 2026 09:38 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हेनरिक क्लासेन ने साफ कर दिया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। परिवार और निजी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है, हालांकि एक समय वह वापसी के बारे में सोच रहे थे।
विज्ञापन
हेनरिक क्लासेन - फोटो : Heinrich Klaasen-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेनरिक क्लासेन को लेकर एक बार फिर यह सवाल उठने लगा था कि क्या वह दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन इस पर अब खुद खिलाड़ी ने ही पूरी तरह विराम लगा दिया है। दरअसल, क्लासेन ने साफ कर दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करने जा रहे हैं और अपने फैसले पर कायम हैं। 34 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने सोच-समझकर लिया है और इसमें उनके परिवार की बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन

पिछले साल लिया था संन्यास
पिछले साल जून में क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते नजर आ रहे हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनका प्रदर्शन खासा चर्चित रहा है।

आईपीएल वीडियो में किया खुलासा
हाल ही में आईपीएल के एक वीडियो में क्लासेन अपने साथी नीतीश कुमार रेड्डी से बातचीत करते नजर आए, जहां उन्होंने अपने इस फैसले पर खुलकर बात की। क्लासेन ने कहा, 'मैंने दो सप्ताह तक इसके बारे में सोचा लेकिन फिर फैसला लिया कि वापसी नहीं करनी है।' उन्होंने आगे बताया कि परिवार उनके इस फैसले का सबसे बड़ा कारण है। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें दोबारा देश के लिए खेलने का मन हुआ।
'मेरे परिवार की इसमें बड़ी भूमिका है। मेरे दोस्त जब टी20 विश्व कप में अच्छा खेल रहे थे तो मुझे लग रहा था कि मैं क्यों उनके साथ नहीं हूं। मैं वापसी करना चाहता था।'
विज्ञापन

मार्करम से भी की थी बात
क्लासेन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस बारे में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम से बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एडेन से बात भी की। उसने कहा था कि अगर उसे टीम में शामिल किया गया तो मैं जरूर वापसी करूंगा, लेकिन विश्व कप के बाद मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा। इसलिए मैं वापसी नहीं कर रहा।' क्लासेन ने 2024 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद सीमित ओवर फॉर्मेट से भी दूरी बना ली। अब वह पूरी तरह से फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें