फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI: निडर बल्लेबाजी का नया नाम हैं वैभव सूर्यवंशी! हार्दिक पांड्या भी हुए फैन, कहा- वह डर शब्द नहीं जानता

Wed, 08 Apr 2026 08:55 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी उनके मुरीद हो गए और मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की। इस मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वैभव और हार्दिक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ वैभव ने बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया।
विज्ञापन


मैच के बाद हार्दिक ने कहा, 'यह देखना काफी दिलचस्प है कि 16-17 साल का लड़का जिस तरह खेल रहा है। मैच से पहले भी हम उसके बारे में काफी चर्चा कर रहे थे। जिस तरह वह बल्लेबाजी करता है, उसकी निडरता और शॉट्स खेलने की क्षमता शानदार है। मैं उसके भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं देता हूं।' हार्दिक ने मैच के बाद वैभव की पीठ भी थपथपाई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।
 
विज्ञापन

बुमराह के खिलाफ दिखाया दम
इस मुकाबले में सबसे खास पल तब आया जब वैभव सूर्यवंशी का सामना दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह से हुआ। युवा बल्लेबाज ने बिना किसी डर के बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। वैभव, बुमराह का पहली बार सामना कर रहे थे और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद उसी ओवर में वैभव ने बुमराह की गेंद पर एक और छक्का लगाया। वैभव ने मुंबई के खिलाफ 14 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस पारी ने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही तय कर दिया।
 

हार्दिक और वैभव - फोटो : IPl/BCCI
जायसवाल-वैभव की तूफानी शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर कहर बरपाया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 2.4 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस ओपनिंग जोड़ी ने 80 रन की तेज साझेदारी की, जिसमें कुल नौ छक्के लगाए गए। जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाकर पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज बनाए रखा।

राजस्थान की बड़ी जीत
बारिश से प्रभावित इस 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 123/9 तक ही पहुंच सकी और 27 रन से मुकाबला हार गई। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई।

गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका
राजस्थान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड ने आठ गेंदों पर 25 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। संदीप शर्मा ने शानदार कैच लेकर रदरफोर्ड की पारी का अंत किया और मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में झुका दिया।
विज्ञापन

हार के बावजूद हार्दिक ने जीता दिल
मुंबई इंडियंस को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने खेल भावना से सबका दिल जीत लिया। मैच के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को खास तौर पर बधाई दी। यह दिखाता है कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचानने और सम्मान देने का भी मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें