फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: चार विकेट लेने वाले रसिख की जगह एक विकेट लेकर हेजलवुड कैसे बने प्लेयर ऑफ द मैच? फैसले पर उठ रहे सवाल

Thu, 16 Apr 2026 10:56 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। जहां रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, वहीं सिर्फ एक विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को यह पुरस्कार दिया गया। इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मैच में असली प्रभाव रसिख का था, जिन्होंने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ऐसे में अवॉर्ड के चयन को लेकर पारदर्शिता और मानदंडों पर फिर से बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
रसिख सलाम और हेजलवुड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बेंगलुरु के गेंदबाजों का प्रदर्शन
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। आरसीबी ने एलएसजी की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे। डार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन, क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 38 रन देकर दो, और जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।

रसिख की जगह हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच क्यों?
माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से तीन ज्यादा थे। टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है। मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है।
विज्ञापन

आकाश ने कहा- बच्चे के साथ अन्याय
आकाश ने लिखा, 'आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया। यह बच्चे के साथ अन्याय है।' दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें