फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; सीएसके के शुरुआती कितने मैचों में नहीं खेलेंगे?

Sat, 28 Mar 2026 10:11 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

MS Dhoni IPL 2026 Injury Update: एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं। सीएसके के बयान के अनुसार वह रिहैब कर रहे हैं और शुरुआती तीन-चार मैच मिस करेंगे। हालांकि यह गंभीर चोट नहीं है और उनके जल्द वापसी की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
धोनी चोटिल हो गए हैं - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण शुरुआती चार मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। सीएसके ने अपने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) से गुजर रहे हैं। टीम के बयान के मुताबिक, 'एमएस धोनी इस समय काफ स्ट्रेन से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इसके चलते वह आईपीएल के पहले दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं।'
विज्ञापन

 

क्या है चोट और कितने मैच मिस करेंगे?
धोनी की यह चोट मांसपेशियों से जुड़ी है, जिसे ठीक होने में समय लगता है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह पहले दो हफ्ते नहीं खेलेंगे यानी सीएसके के शुरुआती तीन से चार मैच मिस कर सकते हैं। यह टीम के लिए बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि धोनी अनुभव और नेतृत्व दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं। सीएसके को शुरुआती दो हफ्तों में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में, तीन अप्रैल को पंजाब किंग्स से चेन्नई में, पांच अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बंगलूरू में और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई में खेलना है। इसके बाद 14 अप्रैल को सीएसके का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से चेन्नई में होगा। धोनी दिल्ली के खिलाफ या फिर कोलकाता के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं।
 

सीएसके के लिए क्यों बड़ा नुकसान?
धोनी भले ही अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम रहती है। वह अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं। विकेटकीपिंग में अनुभव, डेथ ओवर में फिनिशिंग और युवा खिलाड़ियों को गाइड करना, इन सभी मामलों में उनकी कमी साफ महसूस होगी। 44 वर्षीय एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर हर सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के अभियान के बाद जोरदार चर्चा शुरू हो जाती है।

चूंकि धोनी अब सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं, इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पिछले आईपीएल सीजन में धोनी ने 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को आखिरी ओवरों में तेज फिनिश देने का काम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से वह लगातार घुटने की समस्या से जूझते रहे हैं। इसी कारण उन्होंने 2023 में सर्जरी भी कराई थी। 

किसे मिल सकता है मौका?
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके मैनेजमेंट को प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ेगा। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी को मिल सकती है। धोनी के अलावा विकेटकीपिंग के लिए टीम के पास तीन अन्य विकल्प भी हैं। इनमें संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा शामिल हैं। संजू का खेलना तय है। अब उर्विल और कार्तिक दोनों को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। ऐसे में विकेटकीपिंग का दारोमदार किस पर होगा, यह देखने वाली बात होगी। मिडिल ऑर्डर में भी फेरबदल संभव है। हालांकि, सीएसके के प्रैक्टिस सेशंस में संजू और उर्विल को विकेटकीपिंग करते देखा गया है।
 

अब क्या हो सकती है प्लेइंग-11?
हालांकि राहत की बात यह है कि धोनी पूरे सीजन से बाहर नहीं हुए हैं। वह सिर्फ शुरुआती मैच मिस करेंगे। रिहैब पूरा होने के बाद वापसी की उम्मीद है। टीम ने भी अपने संदेश में कहा, 'जल्दी ठीक हो जाओ, थाला!' अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर सरफराज खान, चौथे नंबर पर शिवम दुबे और पांचवें नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस खेलते दिखेंगे।

छठे नंबर पर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है। सातवें नंबर पर प्रशांत वीर, आठवें नंबर पर अंशुल कंबोज, नौवें नंबर पर नूर अहमद, 10वें नंबर पर मैट हेनरी और 11वें नंबर पर खलील अहमद खेलते दिखेंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कार्तिक शर्मा खेलेंगे। ऐसे में सीएसके की बैटिंग में काफी गहराई है। साथ ही 14.2-14.2 करोड़ के दोनों खिलाड़ियों को भी प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा। उर्विल पटेल ने घरेलू टी20 में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और वो भी खेल सकेंगे। धोनी प्रैक्टिस सेशंस में उर्विल और कार्तिक को विकेटकीपिंग के गुर सिखाते भी दिखे थे।
 


उर्विल को विकेटकीपिंग के गुर सिखाते धोनी


कार्तिक शर्मा को विकेटकीपिंग के गुर सिखाते धोनी
विज्ञापन

सीएसके की नई संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें