फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: न्यूजीलैंड को करारा झटका, यादव ने चटकाया पहला विकेट

Fri, 23 Sep 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच खेल रही है। सीरीज के इस पहले मैच में टीम इंडिया 318 रनों पर धराशायी हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


टॉम लाथम और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहली सफलता तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने मार्टिन गप्टिल (21) को पगबाधा आउटकर पैवेलियन लौटाया। इससे पहले सुबह शुरु हुए मैच मैच में भारत की पारी को 291 रन से आगे बढ़ाते हुए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव 318 रन जोड़े। लेकिन अंत में उमेश यादव आउट होकर चलते बने। उमेश यादव महज 9 रन ही बना पाए।
विज्ञापन


हालांकि जडेजा के क्रीज पर रहते यह उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया को स्कोर 350 तक पहुंच सकता है। जडेजा बेहतर पारी खेल भी रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें