फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDVNZ: पहेल दिन के खेल के बाद पिच का रंग बदलना शुरू 

Thu, 22 Sep 2016 09:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के गेंदबाज की गेंद पर शॉट लगाता भारतीय बल्लेबाज
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले दीन के खेल के बाद ग्रीनपार्क की पिच का मुआयना किया गया। पिच एक्सपर्ट ने संभावना जताई कि पिच ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। इसका खामियाजा चौथे दिन खेलने वाली टीम को भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 291 रन बना लिए है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड टीम बल्लेबाजी करेगी। यदि पिच ने अपना यही मिजाज जारी रखा तो मैच पांच दिनों से पहले ही निपट जाएगा। इस दौरान चौथी पारी खेलने वाली टीम को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।  

ग्रीनपार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 से 15 अप्रैल 2008 को टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच तीन दिनों में खत्म हो गया था। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया था। मैच के बाद पिच को लेकर काफी हो-हल्ला हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद 24 से 28 नवंबर 2009 को भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था। यह मैच चार दिन में भारत ने जीत लिया था। श्रीलंका को एक पारी और 144 रन से हराया था। पिछले आंकड़े और मैच का पहला दिन देखकर नहीं लगता है कि यह मैच भी पूरे 5 दिन चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें