भारतीय क्रिकेट टीम के के हेड कोच इंटरव्यू विवाद को लेकर होने वाले अनबनों से छुटकारा पाने के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को खत्म करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि क्रिकेट अडवाइजरी काउंसिल को मुख्य कोच की नियुक्ति पर सही रूप से अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि क्रिकेट अडवाइजरी काउंसिल (CAC) में इस वक्त सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली इसके सदस्य हैं और ऐसे में पूर्व कोच अनिल कुंबले के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद यह जगह खाली हो गई है। खबर है कि पिछले साल सौरव गांगुली और रवि शास्त्री को लेकर कोच की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया था।
वहीं, खबर ये भी है कि बोर्ड के अंदर इंटरव्यू सिस्टम को खत्म करने की बात चल रही है। वहीं, टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदक पूरी तरह से मैदान में है लेकिन अभी भी किसी को इस बात की कोई खबर नहीं है कि नियुक्ति कैसे होनी है। सूत्र ने बताया कि शनिवार शाम तक अभी इसे लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बता दें कि मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी 9 जुलाई है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बाए हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली साफ कर चुके हैं कि चुनाव प्रक्रिया 10 जुलाई को मुंबई में पूरी की जाएगी।
लेकिन अब इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने कम समय में कैसे कोच की नियुक्ति होगी। इंटरव्यू खत्म करने के पीछे तर्क देते हुए सूत्रों का कहना है कि CAC सदस्य इस पद के लिए अग्रणी दावेदारों (टॉम मूडी, सहवाग और शास्त्री) की क्षमताओं से बखूबी परिचित हैं।