फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Announced: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; इस खिलाड़ी को पहली बार मौका

Tue, 24 Mar 2026 10:01 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन

सार

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की है। हर्मनप्रीत कौर कप्तान होंगी, जबकि अनुष्का शर्मा को पहली बार टीम में मौका मिला है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन नजर आता है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। यह दौरा पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का होगा, जो 17 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। यह टीम अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन मिश्रण है। खासतौर पर अनुष्का शर्मा को मिला पहला मौका इस दौरे को और दिलचस्प बनाता है। भारतीय टीम इस सीरीज में मजबूत प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

अनुष्का शर्मा को पहली बार मौका
इस टीम में सबसे बड़ी चर्चा युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को लेकर है, जिन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जाएंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। अनुष्का ने टूर्नामेंट में सात पारियों में 177 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 129.19 रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन था। उनके इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है।

मजबूत बल्लेबाजी क्रम
टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी संतुलित नजर आ रहा है। इसमें शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसी भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री संभालेंगी, जिससे टीम को अतिरिक्त गहराई मिलती है।

गेंदबाजी में अनुभव और युवा जोश
स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी, अनुभवी दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर मजबूत संयोजन बनाएंगी। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के कंधों पर होगी।

सीरीज का कार्यक्रम
पांच मैचों की यह टी20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी।
  • पहला और दूसरा मैच: 17 और 19 अप्रैल, डरबन
  • तीसरा और चौथा मैच: 22 और 25 अप्रैल, जोहानिसबर्ग
  • पांचवां मैच: 27 अप्रैल, बेनोनी
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें