फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मंडराया खतरा: क्या बारिश बिगाड़ेगी पांचवें T20 का रोमांच? कल कैसा रहेगा बंगलूरू का मौसम

Fri, 16 Oct 2026 07:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज 2-2 से बराबर है और निर्णायक मैच के दिन बारिश की 90 प्रतिशत संभावना जताई गई है। ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबले के लिए मौसम की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मैच शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मौसम का पूर्वानुमान फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को भी बंगलूरू में तेज बारिश हुई और जलभराव की आशंका सामने आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI
मैच के दिन बारिश की 90 प्रतिशत संभावना
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बंगलूरू में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक है। घंटे के हिसाब से मौसम का अनुमान बताता है कि दोपहर बाद बारिश की आशंका बढ़ सकती है। दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 11 प्रतिशत है, जो अगले दो घंटों में बढ़कर 34 प्रतिशत हो जाती है। दोपहर तीन बजे यह संभावना 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद शाम चार बजे 68 प्रतिशत और शाम पांच बजे 71 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है।

मैच शुरू होने से एक घंटे पहले शाम छह बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत रहने का अनुमान है। शाम सात बजे यह बढ़कर 64 प्रतिशत हो सकती है। इसके बाद रात आठ और नौ बजे 49 प्रतिशत, रात 10 बजे 56 प्रतिशत और रात 11 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, ये संभावनाएं मौसम का पूर्वानुमान हैं। वास्तविक परिस्थितियां मैच के दौरान बदल सकती हैं।
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI
सीरीज 2-2 से बराबर, अब आखिरी मुकाबले पर नजर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज अब तक हाई स्कोरिंग रही है। दोनों टीमों ने बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं और कई मुकाबलों में 220 से अधिक रन भी बने हैं। पहले टी20 में भारत ने लखनऊ में 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे मैच में भारत ने इंदौर में 223 रन का बचाव करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, हैदराबाद में चौथे टी20 में भारतीय टीम 248 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और उसे 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह पांचवें मैच से पहले सीरीज 2-2 से बराबर है।

बंगलूरू में फिर दिख सकता है रनों का तूफान
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए जाना जाता है। आईपीएल में भी यहां कई बार बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। अगर मौसम ने साथ दिया, तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बारिश दोनों टीमों के बीच सीरीज का फैसला होने देगी? निर्णायक मुकाबले में मौसम की भूमिका अहम रहने वाली है।
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ANI
दोनों स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील हुसैन, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें