फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, दक्षिण अफ्रीका भी नहीं रही पीछे

Sat, 06 Jan 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र में ही 5 रिकॉर्ड बन गए। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसी के इस फैसले को भुवनेश्वर कुमार ने गलत साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 12 रन पर ही गिरा दिए। आइए एक नजर डालते हैं, उन रिकॉर्ड्स पर जो अब तक बन चुके हैं...
 
विज्ञापन

2 of 7
india v south africa - फोटो : bcci
बीते 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 15 रन से पहले ही गिर गए हों। इस मैच में उसके तीन विकेट सिर्फ 12 रन पर गिरे। यह तीनों विकेट भुवनेश्वर ने डीन एल्गर, मार्कराम और हाशिम अमला के रूप में लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
bhuwneshwar kumar - फोटो : BCCI
भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग बॉलिंग का शानदार मुजाहिरा पेश करते हुए और मैच की तीसरी ही बॉल पर डीन एल्गर को आउट किया। इससे पहले मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कारनाम कपिल देव ने 1992-93 के दौरे पर किया था। कपिल देव ने उस दौरे पर जिमी कुक का विकेट लिया था। 
 

4 of 7
डू प्लेसी और डीविलियर्स - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद एबी डीविलियर्स और फाफ डु प्लेसी ने मोर्चा संभालते हुए 114 रन की साझेदारी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 4 साल से इन दोनों के बीच 50 रन की भी साझेदारी नहीं हुई थी। इससे पहले भी इन दोनों ने भारत के खिलाफ ही 2013 में अर्धशतकीय साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
इस मैच में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। बुमराह टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 290वें खिलाड़ी हैं साथ ही बुमराह दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट डेब्यू करने वाले सातवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले अजय जडेजा, प्रवीण आमरे, डोडा गणेश, वीरेंद्र सहवाग, दीप दासगुप्ता, जयदेव उनाडकट भी डेब्यू कर चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह ने ए बी डीविलियर्स के रूप में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। इससे पहले आईपीएल में उनका पहला विकेट विराट कोहली के रूप में आया था। जबकि वन-डे में स्टीव स्मिथ और टी20 में डेविड वॉर्नर के तौर पर उन्होंने अपना पहला विकेट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
team india - फोटो : bcci
पिछले 10 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टेस्ट मैच में खेले चारों तेज गेंदबाजों ने विकेट लेने में कामयाबी हासिल की हो। इससे पहले 2012 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में जहीर खान, उमेश यादव, विनय कुमार और इशांत शर्मा ने विकेट झटके थे। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या सभी ने विकेट झटके।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें