वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव
- फोटो : ANI
कुलदीप और वरुण को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबलों में बल्लेबाजी को काफी गहराई दी है। टीम में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के विकल्प रखने की रणनीति सफल रही है। लेकिन सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत संयोजन में बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव ने मध्य ओवरों में विकेट लेने की अपनी क्षमता बार-बार साबित की है। इसके बावजूद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 में नहीं खेले।
दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती भी पिछले कुछ समय से नियमित मौके नहीं पा सके हैं। तीसरे टी20 में अक्षर पटेल और नमन धीर को स्पिन विकल्प के रूप में उतारा गया था, लेकिन दोनों को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। कुलदीप को मौका देने के लिए टीम को अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की रणनीति में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रबंधन किस संयोजन के साथ उतरता है।
ईशान और वैभव
- फोटो : BCCI
ईशान किशन की उपलब्धता पर नजर
ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेले थे। उनकी उपलब्धता को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। अगर वह फिट नहीं होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है। वैभव ने पिछले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की थी, हालांकि अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के सामने उनका प्रदर्शन कुछ दब गया।
नीतीश कुमार रेड्डी को अब तक शिवम दुबे पर तरजीह दी गई है। सीरीज जीतने के बाद अब नीतीश को आराम देकर दुबे को मौका दिया जा सकता है। यह भी देखने वाली बात होगी कि मयंक यादव की वापसी होती है या प्रिंस यादव को बरकरार रखा जाता है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार पिछले मैच के आखिरी ओवर में अच्छी यॉर्कर डालने में सफल रहे, लेकिन पहले तीन मैचों में वह महंगे साबित हुए हैं।
फर्ग्यूसन और हेनरी
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने चुनौती
न्यूजीलैंड के लिए भारतीय शीर्ष क्रम को रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहा है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अलग-अलग मौकों पर तेज शुरुआत देकर घरेलू गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। वेलिंगटन में भारत ने पावरप्ले के पहले छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन की चोटों से भी झटका लगा है। फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। कप्तान मिचेल सैंटनर ने अच्छी स्पिन गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन*, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जेमीसन।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ANI/IANS
ऑकलैंड में भारत के आंकड़े
ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय टीम ने कुल तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर ईडन पार्क में दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की थी। एक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, तो दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
गंभीर और तिलक
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए सभी 40 हजार टिकट बिक चुकी हैं और इस मुकाबले में स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है, हालांकि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराने के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। हालांकि भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा द्वारा महज 38 गेंदों पर खेली गई 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी के बूते 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में चेज कर लिया था। अभिषेक के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इससे पहले दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। वहीं टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 226 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी।