फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: 'पिकनिक समझ बैठी थी टीम इंडिया', आयरलैंड से मिली हार पर श्रेयस की टीम पर क्यों बरसे पूर्व क्रिकेटर

Sun, 28 Jun 2026 02:30 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटर सदागोपन रमेश भड़क गए। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जमकर लताड़ा है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 की मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम को शुक्रवार को दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और टीम 148 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदागोप्पन रमेश ने टीम के प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

सदागोप्पन रमेश ने भारतीय टीम पर क्या आरोप लगाया?
सदागोप्पन रमेश ने कहा कि भारतीय टीम ने यह मुकाबला बेहद हल्के अंदाज में खेला। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा कि भारत ने आयरलैंड दौरे को पिकनिक समझ लिया था। टीम को लगा कि यह सीरीज आसानी से जीत जाएगी और उसका पूरा ध्यान सिर्फ इंग्लैंड सीरीज पर था। लेकिन आयरलैंड ने भारत को बता दिया कि यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है।

उन्होंने इंग्लैंड सीरीज को लेकर क्या कहा?
रमेश का कहना था कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की इस सीरीज को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा "आयरलैंड सीरीज पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा भी नहीं थी। यह मुख्य मुकाबले यानी इंग्लैंड सीरीज से पहले अचार की तरह थी। लेकिन भारत इस अचार का स्वाद भी नहीं संभाल पाया। चाहे कोई भी वजह बताई जाए, यह टीम इंडिया की बेहद चौंकाने वाली और खराब हार है।"

ओवरकॉन्फिडेंस को लेकर क्या चेतावनी दी?
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि आत्मविश्वास जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास कभी अच्छा नहीं होता। इसी ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से भारत की कहानी पिछली रात खत्म हो गई। टीम को आत्मविश्वासी होना चाहिए, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट नहीं।"
विज्ञापन

इस हार को हैरान करने वाला क्यों बताया?
रमेश ने कहा कि हाल ही में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी तीन महीने तक आईपीएल में लगातार टी20 क्रिकेट खेलते रहे। उन्होंने कहा कि हां, कभी-कभी बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी गलती कर सकता है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ ऐसा होना चौंकाने वाला है। विश्व कप फाइनल के बाद लगातार चार महीने टी20 क्रिकेट खेलने वाली टीम का आयरलैंड से हार जाना समझ से परे है।

पहले टी20 मुकाबले में क्या हुआ था?
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई और 34 रन से मुकाबला हार गई। भारत की ओर से हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 49 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी प्रभाव नहीं छोड़ सका। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार, 28 जून को खेला जाएगा। इस मैच में मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोशिश अपनी कोचिंग में भारत को पहली टी20 सीरीज हार से बचाने की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें