फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 एशिया कप: पाकिस्तान को दिखाया आईना! खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर क्या बोले सैकिया?

Sun, 15 Nov 2026 07:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2026 का खिताब जीता। इसके बाद खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न का बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समर्थन किया। उन्होंने इसे टीम के आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये का प्रतीक बताया। साथ ही युवा खिलाड़ियों को इनाम के बजाय खेल पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में रोमांचक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक जश्न चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों ने जमकर और आक्रामक तरीके से खुशी मनाई। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के इस जश्न का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों के चरित्र और लड़ने की भावना को दर्शाता है। मुश्किल स्थिति से जीत हासिल करने के बाद टीम को जश्न मनाने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

मुश्किल हालात से जीतकर दिखाया दम
बाली में सैकिया ने भारत की खिताबी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'इस जीत का पूरा श्रेय भारतीय अंडर-19 टीम के युवा चैंपियनों को जाता है। पूरा देश और बीसीसीआई बेहद खुश हैं। मैं पूरी टीम के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ को भी बधाई देता हूं, जो पूरी मजबूती से खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहा।'

उन्होंने फाइनल के रोमांच का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। इसके बावजूद टीम ने फाइनल में वापसी की और आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक मुकाबले को ले जाकर जीत हासिल की। सैकिया ने कहा, 'यह टीम के चरित्र को दर्शाता है। यह उनके दृढ़ संकल्प, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रमाण है। मेरा मानना है कि यह जीत दिखाती है कि हमारी खिलाड़ियों को तैयार करने वाली व्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।'
 

'मुश्किल स्थिति से जीतने पर जश्न मनाने का हक'
भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि यह उनके आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दिखाता है। उन्होंने कहा, 'यह उनके चरित्र और लड़ने की भावना को दर्शाता है। जरा सोचिए कि आज का मुकाबला कितना रोमांचक था। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के पक्ष में नहीं जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद टीम जीतने में सफल रही।' उन्होंने आगे कहा, 'यह टीम के आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दिखाता है। जब खिलाड़ी इतनी मुश्किल स्थिति से मुकाबला जीतते हैं, तो उन्हें जश्न मनाने का पूरा अधिकार है। हमें उन्हें ऐसा करने देना चाहिए।'
 

'खिलाड़ियों को इनाम नहीं, खेल पर ध्यान देना चाहिए'
सैकिया ने युवा खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि और आर्थिक इनाम की चर्चा से बचने की सलाह भी दी। उनका मानना है कि इस उम्र में खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अपने खेल और करियर को बेहतर बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ये अभी युवा खिलाड़ी हैं। कृपया इनाम राशि या आर्थिक पुरस्कार जैसी बातें न करें। उन्हें पूरी तरह अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उनके पास पूरी जिंदगी इनाम राशि कमाने के लिए है, लेकिन आज उन्होंने जो अनुभव और आत्मविश्वास हासिल किया है, वह उनके भविष्य के करियर को नई दिशा देने में बहुत मददगार होगा। इससे ज्यादा मूल्यवान कुछ नहीं हो सकता।'
 
विज्ञापन

लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ को भी दिया श्रेय
सैकिया ने भारत की युवा प्रतिभाओं को तैयार करने में वीवीएस लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी योजना और मेहनत के कारण भारतीय सीनियर टीम के लिए लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें