फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: तीसरे वनडे में काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? रखा गया एक मिनट का मौन

Sun, 19 Jul 2026 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए टीमें काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी हैं।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया था।
विज्ञापन

खिलाड़ियों और दर्शकों ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय टीम प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'टीम इंडिया ने शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काली पट्टी बांधी है।' मैच की शुरुआत से पहले क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैदान में मौजूद दर्शक एक साथ खड़े होकर महान क्रिकेटर को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए। इससे पहले, भारत के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने पारंपरिक घंटी बजाकर खेल आरंभ किया।
 

भारत ने किए तीन बदलाव
भारत ने तीसरे वनडे के लिए टीम में तीन बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में सूजन के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बताया कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी। टॉस से पहले बुमराह फिटनेस टेस्ट से गुजरते हुए नजर आए, लेकिन वह इसे पास नहीं कर सके। बुमराह के अलावा वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
 
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें