फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए: मैच के दौरान माहौल हुआ गर्म, सदाकत के साथ हर्षित की नोकझोंक; शमिल हुसैन से भी भिड़े

Sun, 22 Nov 2026 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच राइजिंग स्टार एशिया कप मैच के दौरान विवाद हो गया। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के साथ नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Sony Liv Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान माहौल थोड़ा गर्म हो गया। मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ मैदान पर भी जमकर गहमागहमी देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले के दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया, जब भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के साथ तीखी बहस हो गई। इसके अलावा हर्षित ने पाकिस्तानी बल्लेबाज शमिल हुसैन को आउट करने के बाद भी आक्रामक अंदाज में विदाई दी।
विज्ञापन


Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुकाबले के दौरान हर्षित राणा और माज सदाकत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कुछ देर तक तनातनी देखने को मिली। हर्षित अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इस मुकाबले में भी उनका वही तेवर नजर आया। हर्षित लगातार सदाकत को कुछ कहते नजर आए, जिस पर सदाकत ने भी उन्हें जवाब दिया। हर्षित यहीं नहीं रुके और सदाकत से फिर कुछ कहा जिस पर अंपायर ने बीच-बचाव भी किया। अंपायर इस दौरान भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा के साथ भी कुछ बात करते नजर आए।

हुसैन को किया पवेलियन लौटने का इशारा
वहीं, जब पाकिस्तान ए के बल्लेबाज शमिल हुसैन अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट रहे थे, तब हर्षित राणा ने उन्हें तल्ख अंदाज में सैंडऑफ किया। भारतीय गेंदबाज के इस आक्रामक व्यवहार से मैदान पर तनाव और बढ़ गया। इस दौरान अंपायर भी हर्षित राणा को कुछ समझाते और उनसे बात करते हुए नजर आए। शमिल जब पवेलियन की ओर जा रहे थे तो हर्षित ने उन्हें जाने का इशारा किया और हंसने लगे। दरअसल, आउट होने से पहले हर्षित के ओवर में शमिल उनकी गेंदबाजी को लेकर उनसे कुछ कहते नजर आए। ये बात हर्षित को पसंद नहीं आई। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने हर्षित को उकसाने की कोशिश की जिसका भारतीय गेंदबाज ने जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और मैदान पर रोमांच के साथ खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी न देखने को मिले, ऐसा कम ही होता है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप के इस मैच में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर्षित राणा के आक्रामक तेवरों ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

अंपायर ने किया हस्तक्षेप
मैदान पर लगातार बढ़ती गर्मागर्मी के बीच अंपायर भी बीच में आते दिखाई दिए। जब हर्षित राणा का आक्रामक व्यवहार जारी रहा, तब अंपायर उनसे बातचीत करते और कुछ समझाते हुए नजर आए। अंपायर की ओर से हर्षित को शांत रहने की सलाह दिए जाने जैसा दृश्य भी देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में हमेशा से ही रोमांच और दबाव देखने को मिलता रहा है। दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए ये मुकाबले सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी माने जाते हैं। यही वजह है कि मैदान पर छोटी-छोटी घटनाएं भी चर्चा का विषय बन जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें