फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India A Tour of Nepal: साल के अंत में नेपाल दौरे पर जाएगी भारत-ए टीम; कितने टी20 मैचों की सीरीज का हुआ एलान?

Fri, 10 Jul 2026 07:11 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिनबरा

सार

India A vs Nepal T20 Series: भारत-ए पुरुष क्रिकेट टीम दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

विज्ञापन
भारत ए टीम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष 'ए' क्रिकेट टीम इस साल के अंत यानी दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सभी मुकाबले कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे।

विज्ञापन


आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुआ दौरे का फैसला?
नेपाल दौरे को अंतिम रूप स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक हुई, जिसके बाद इस दौरे पर सहमति बनी।
 

विज्ञापन

क्या जारी हो गया है तीनों मैचों का कार्यक्रम?
दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 11 और 13 दिसंबर को आयोजित होगा।

नेपाल के लिए बड़ी चुनौती होगी भारत 'ए' टीम?
यह सीरीज नेपाल के लिए अपनी ताकत परखने का बड़ा मौका मानी जा रही है। उम्मीद है कि भारत 'ए' टीम में इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ भारतीय टी20 टीम के दावेदार क्रिकेटरों को भी जगह मिल सकती है।
विज्ञापन

यह दौरा हाल के वर्षों में बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के बीच मजबूत होते सहयोग का नतीजा माना जा रहा है। पिछले साल टी20 विश्व कप क्वालिफायर से पहले नेपाल की पुरुष टीम ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विशेष तैयारी शिविर लगाया था।

क्या पहले भी भारत में तैयारी कर चुकी है नेपाल की टीम?
नेपाल की टीम ने 2024 पुरुष टी20 विश्व कप की तैयारियों के दौरान गुजरात और बड़ौदा की घरेलू टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले खेले थे। इसके अलावा टीम ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास किया और मेगा इवेंट के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका रवाना होने से पहले कुछ अभ्यास मैच भी खेले। बाद में क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की तैयारियों के लिए भी टीम ने इसी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें