फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में ऋचा घोष के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ा, किस मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि?

Sun, 12 Jul 2026 09:29 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 52 गेंदों में नाबाद अर्धशतक जड़कर भारतीय महिला टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
ऋचा घोष ने बनाया रिकॉर्ड - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की ओर से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

विज्ञापन


ऋचा घोष ने कितनी गेंदों में पूरा किया अर्धशतक?
भारतीय टीम की दूसरी पारी में ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। इस पारी के साथ उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋचा घोष ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने 2024 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 54 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक किसके नाम है?
भारतीय महिला टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड संगीता दबीर के नाम दर्ज है। उन्होंने 1995 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

दूसरे स्थान पर शुभा सतीश हैं, जिन्होंने 2023 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। तीसरे और चौथे स्थान पर स्मृति मंधाना हैं। मंधाना ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे इसी टेस्ट में 50 गेंदों में और 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

लॉर्ड्स टेस्ट में मैच की स्थिति क्या रही?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में मिली 115 रन की बढ़त के आधार पर भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें