नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी।
- फोटो : amar ujala
सूर्यवंशी के सामने फिर इंतजार की चुनौती?
एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर आए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पास इन तीनों को खिलाने का विकल्प है, लेकिन ईशान किशन के दमदार फॉर्म ने समीकरण बदल दिया है। अब भारत अभिषेक और सैमसन से ही पारी की शुरुआत करा सकता है, जबकि ईशान तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। सैमसन ने एशियन गेम्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाने के कारण उन्हें टीम में बरकरार रखा जा सकता है। वहीं अभिषेक शर्मा के भी प्लेइंग-11 में रहने की उम्मीद है। वह पाकिस्तान के खिलाफ एशियाड फाइनल में जबरदस्त फॉर्म में दिखे थे। ऐसे में सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है।
लखनऊ में ईशान के आंकड़े भी उनके पक्ष में
ईशान किशन के लिए 2026 का टी20 अंतरराष्ट्रीय सत्र शानदार रहा है। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1005 रन बना चुके हैं। 29 मैचों में उनके नाम 37.22 की औसत और 169.47 के स्ट्राइक रेट से रन हैं। इस साल वह 1000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी ईशान के लिए खास रहा है। यहां नौ टी20 पारियों में वह एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं तथा उनका औसत 66.57 का है।
वेस्टइंडीज के पास भी पावर हिटर
वेस्टइंडीज की टीम भी सीरीज में नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों की वापसी से उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता बढ़ी है। हेटमायर ने सीपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और 12 पारियों में 367 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 197.31 रहा। वहीं वेस्टइंडीज के अनुभवी स्पिनर अकील हुसैन अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल सकते हैं।
कुलदीप या बिश्नोई? एक और बड़ा सवाल
एशियन गेम्स में रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। ऐसे में कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है। कुलदीप ने भारत के लिए आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इसी साल फरवरी में खेला था। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उनके साथ मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि दोनों का आईपीएल घरेलू मैदान लखनऊ ही है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
| खिलाड़ी |
भूमिका |
| अभिषेक शर्मा |
सलामी बल्लेबाज |
| संजू सैमसन |
सलामी बल्लेबाज |
| ईशान किशन |
विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| श्रेयस अय्यर (कप्तान) |
बल्लेबाज |
| तिलक वर्मा |
बल्लेबाज |
| शिवम दुबे |
ऑलराउंडर |
| नीतीश कुमार रेड्डी |
ऑलराउंडर |
| अक्षर पटेल |
ऑलराउंडर |
| कुलदीप यादव |
स्पिनर |
| मयंक यादव/प्रिंस यादव |
तेज गेंदबाज |
| अर्शदीप सिंह |
तेज गेंदबाज |
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी प्लेइंग-11 को लेकर स्थिति साफ नहीं की। उन्होंने कहा, 'हम एशियन गेम्स से अभी लौटे हैं। पहले यह देखना होगा कि यात्रा और जेटलैग के बाद सभी खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहे हैं और फिर उसी के आधार पर योजना बनाएंगे।'
वेस्टइंडीज के सामने भी फिटनेस का सवाल
वेस्टइंडीज की संभावित टीम में शाई होप कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। तीसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लगने वाले ज्वेल एंड्रयू की फिटनेस पर नजर रहेगी। उनके फिट नहीं होने पर सीपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कामिल पूरन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। शमर जोसेफ तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे, जबकि रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड और शमर स्प्रिंगर उनका साथ दे सकते हैं।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
| खिलाड़ी |
भूमिका |
| कामिल पूरन |
सलामी बल्लेबाज |
| शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर) |
सलामी बल्लेबाज |
| शिमरॉन हेटमायर |
बल्लेबाज |
| रोवमन पॉवेल |
बल्लेबाज |
| शेरफेन रदरफोर्ड |
बल्लेबाज |
| रोमारियो शेफर्ड |
ऑलराउंडर |
| शमर स्प्रिंगर |
ऑलराउंडर |
| अकील हुसैन |
स्पिनर |
| गुडाकेश मोती |
स्पिनर |
| शमर जोसेफ |
तेज गेंदबाज |
| मैथ्यू फोर्ड |
तेज गेंदबाज |