फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गॉल टेस्ट में भारी ड्रामा: श्रीलंकाई खिलाड़ी से टकराकर गिरे यशस्वी, राहुल के साथ एक छोर पर पहुंचे; हुए रन आउट

Sat, 15 Aug 2026 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। केएल राहुल के साथ रन लेने के दौरान गेंदबाज केशारा नुवंथा से टकराने के बाद जायसवाल का संतुलन बिगड़ा। दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए और राहुल पहले क्रीज में पहुंचे।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में शनिवार को पहले टेस्ट के पहले दिन एक बेहद अजीब रन आउट देखने को मिला। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खराब तालमेल के कारण 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


भारतीय पारी के 11वें ओवर में केएल राहुल ने केशारा नुवंथा की गेंद को गेंदबाज की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद को रोकने की कोशिश में नुवंथा ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद जायसवाल को टक्कर मार दी। इससे जायसवाल अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए। राहुल तब तक रन के लिए आगे बढ़ चुके थे। जायसवाल के गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति बनी और आखिरकार दोनों नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए।

श्रीलंकाई खिलाड़ी से टकराकर गिरे यशस्वी - फोटो : PTI
श्रीलंकाई टीम ने अपील को लेकर की चर्चा
गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने गेंद को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला की ओर फेंका। डिकवेला ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। हालांकि, इसके बाद विकेटकीपर और श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा के बीच अपील को लेकर बातचीत हुई। श्रीलंकाई टीम इस बात को लेकर चर्चा करती नजर आई कि जायसवाल के रन आउट के लिए अपील की जाए या नहीं। आखिरकार मेजबान टीम ने अपील बरकरार रखने का फैसला किया। रिप्ले में साफ हुआ कि केएल राहुल ने पहले अपना बल्ला क्रीज में पहुंचाया था। इसलिए जायसवाल को रन आउट करार दिया गया। वह 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें पांच चौके शामिल थे।

यशस्वी और राहुल के बीच तालमेल की कमी - फोटो : PTI
गिल ने टॉस जीता, भारत ने चुनी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अहम अंक हासिल करना चाहती हैं। भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।

यशस्वी और राहुल के बीच तालमेल की कमी - फोटो : PTI
श्रीलंका ने चार स्पिनरों को दी जगह
श्रीलंका ने टीम में दो तेज गेंदबाजों के साथ चार स्पिनरों को शामिल किया है। कप्तान धनंजय डिसिल्वा के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुषा भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर केशारा नुवंथा ने इस मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। 

भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
भारत तीन बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ उतरा
भारत ने तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। यही संयोजन उसने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट मैच में भी इस्तेमाल किया था। भारतीय टीम में तीन बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार शामिल हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन की जगह मौका मिला है। साई सुदर्शन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी घुटने की चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

पडिक्कल और राहुल - फोटो : BCCI
600वें टेस्ट में उतरा भारत
यह मुकाबला भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है। भारत स्वतंत्रता दिवस के दिन अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है। भारत ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। वहीं, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम भी अपना 50वां टेस्ट मैच आयोजित कर रहा है। माना जा रहा है कि पहले दो दिनों में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रह सकती है, जबकि मुकाबला आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों का प्रभाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें