फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL 1st Test: गॉल टेस्ट में भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनर्स उतार सकता है; गेंदबाजी कोच मोर्कल ने दिए संकेत

Thu, 13 Aug 2026 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज के अलावा भारत को तेज गेंदबाजी में गुरनूर बरार या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुनना होगा, जिनके पास टेस्ट क्रिकेट का सीमित अनुभव है। इस पर भी मोर्कल ने राय रखी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
मोर्कल और गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिए हैं कि श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतार सकता है क्योंकि कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी में अलग-अलग तरह की विविधता और विकेट लेने की क्षमता है। कुलदीप अपनी बाएं हाथ की कलाई की स्पिन से बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं, जडेजा की सटीक गेंदबाजी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकती है जबकि सुथार पारंपरिक शैली की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन


'कुलदीप का अनुभव बेहद महत्वपूर्ण'
मोर्कल ने मीडिया से कहा, 'कुलदीप हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं। उनका अनुभव और स्तर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेरे ख्याल से ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं।' उन्होंने कहा, 'एक (सुथार) गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराता है, एक (जडेजा) थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि तीन बाएं हाथ के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है।'

'हमारे पास 20 विकेट लेने की क्षमता'
मोर्कल ने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करेगा कि (कप्तान) शुभमन गिल निश्चित समय पर इन गेंदबाजों का किस तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कौशल की बात करें तो इन सभी में हमारे लिए 20 विकेट लेने की क्षमता है।' मोर्कल ने कहा कि भारत का स्पिन आक्रमण उसे बेहद आक्रामक विकल्प देता है, विशेषकर गॉल की पिच को देखते हुए जिस पर मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


'तीन स्पिनर्स को उतारना सही फैसला होगा'
उन्होंने कहा, 'अगर आप परंपरागत रूप से इस मैदान को देखें और यहां मैच किस तरह खेले गए हैं तो मुझे लगता है कि तीन स्पिनरों के साथ उतरना सही रास्ता है। हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है।' इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'लेकिन सतह को देखते हुए मुझे यह अच्छी पिच लग रही है और मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।'

'टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार'
मोर्कल ने कहा कि टीम ने हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा। अनुभवी मोहम्मद सिराज के अलावा भारत को तेज गेंदबाजी में गुरनूर बरार या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुनना होगा, जिनके पास टेस्ट क्रिकेट का सीमित अनुभव है।

प्रसिद्ध या गुरनूर किसे मिलेगा मौका?
मोर्कल ने कहा कि प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध या बरार में से जिसे भी जगह मिलेगी वह जिम्मेदारी निभाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, 'यह रोमांचक है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी खेला है, जहां गेंदबाजी की परिस्थितियां भी मुश्किल होती हैं। यहां आने के बाद सबसे बड़ी चुनौती गर्मी और उमस होगी।' मोर्कल ने कहा, 'कूकाबुरा गेंद के नरम होने के बाद हमें लगातार ओवर किस तरह तेजी के साथ करने हैं और दबाव बनाना है यह महत्वपूर्ण होगा। इसलिए पिछले एक सप्ताह में मैंने जो देखा है उससे मैं काफी उत्साहित हूं कि ये खिलाड़ी किस तरह चुनौती का सामना करते हैं।'

'क्रीज के इस्तेमाल पर लगाना होगा ध्यान'
उन्होंने कहा, 'यह सब आपके मानसिक दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। अगर आप तेज गेंदबाज हैं तो 20 से 35 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाएगी लेकिन उसके बाद हमारा अगला कदम क्या होगा?' मोर्कल ने कहा, 'हमें यह समझदारी दिखानी होगी कि क्रीज का किस तरह इस्तेमाल करना है और शॉर्ट गेंद का किस तरह उपयोग करना है। इन सभी परिस्थितियों और स्थितियों में हमें तेजी से फैसले लेने, उन्हें अमल में लाने और पूरी ऊर्जा के साथ गेंदबाजी करने में सक्षम होना होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें