टी20 विश्वकप 2026 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जमकर बवाल किया। बांग्लादेश को आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जबकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी देते-देते, भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर आ गया। इसके बाद आईसीसी का चाबुक पड़ा तो पीसीबी की अक्ल ठिकाने आई और फिर फैसला वापस लेते हुए भारत के खिलाफ खेलने को राजी हुआ। ऐसे में कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम टी20 विश्वकप के सबसे बड़े और हाईवोल्टेज मैच का गवाह बनने जा रहा है। इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को भारी कमाई की उम्मीद है।
अब जानते हैं कि प्रेमदासा के कोलंबो में आंकड़े क्या बताते हैं...
प्रेमदासा स्टेडियम: T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
| गेंदबाज |
सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी |
देश |
साल |
| वानिंदु हसरंगा |
9/4 |
श्रीलंका |
2021 |
| मेंहदी हसन |
11/4 |
बांग्लादेश |
2025 |
| हरभजन सिंह |
12/4 |
भारत |
2012 |
| अजंता मेंडिस |
12/4 |
श्रीलंका |
2012 |
| नाथन एलिस |
12/4 |
ऑस्ट्रेलिया |
2026 |