300+ चेज में कोहली का 'विराट' दबदबा
वनडे क्रिकेट में 300+ लक्ष्य का पीछा करना हमेशा कठिन माना गया है, लेकिन विराट कोहली ने इस श्रेणी में एक अलग ही मानक तय किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 रन की पारी के बाद अब कोहली के 300+ सफल चेज में आंकड़े बेहतरीन हैं। उन्होंने सफल 300+ चेज में 12 पारियों में 1091 रन बनाए हैं और वो भी 121.22 की औसत और 125+ के स्ट्राइक रेट से। सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि हालात के अनुसार खेलने की क्षमता उन्हें इस सूची में सबसे अलग बनाती है। इस दौरान उन्होंने सात शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं।
जयसूर्या का रिकॉर्ड बेहद करीब
भारतीय जीत के बाद यह चर्चा भी तेज हुई कि कोहली कितने तेजी से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स की सूची में आगे बढ़ रहे हैं। अभी इस लिस्ट में सचिन और जयसूर्या पहले और दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन कोहली बहुत करीब हैं। वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स में कोहली के
45 पुरस्कार हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। कोहली
जयसूर्या (48 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स) से सिर्फ तीन अवॉर्ड दूर हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड जल्दी टूट सकता है। सचिन के
62 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स अभी दूर हैं, लेकिन वे भी अब चर्चा में आने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 'खुशी बांटना मेरा सौभाग्य, ट्रॉफियां गुरुग्राम में मां के पास', जीत के बाद कोहली ऐसा क्यों बोले?
50+ स्कोर की निरंतरता में अकेले खड़े कोहली
कोहली की सबसे बड़ी ताकत लगातार रन बनाना है। इस मैच ने एक और खास रिकॉर्ड को उजागर किया। वनडे क्रिकेट में
पांच या उससे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने का रिकॉर्ड अब सिर्फ विराट कोहली के नाम है। बाकी दिग्गज जैसे डिकॉक, विलियम्सन, बाबर इसे केवल
दो बार कर पाए हैं, इससे कोहली की निरंतरता का स्तर साफ झलकता है।
टीम इंडिया का रिकॉर्ड: 300+ चेज में 'किंग'
कोहली की इस पारी के साथ टीम इंडिया का एक टीम रिकॉर्ड भी सामने आया। वनडे में
300+ सफल चेज सबसे ज्यादा बार भारत ने किए हैं। भारतीय टीम ने ऐसा
20 बार किया है। इंग्लैंड (15) और ऑस्ट्रेलिया (14) भी टीम इंडिया से पीछे हैं। भारतीय टीम के पास चेज मास्टर्स और मध्यक्रम की स्थिरता ही इसकी सबसे बड़ी वजह है।