फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स किस मामले में बने पहले बल्लेबाज?: शतक के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 20 Nov 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय टीम के खिलाफ ऐसा कारनामा किया है, जो पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था। वहीं, वेलिंगटन का बेसिन रिजर्व मैदान हेनरी निकोल्स के लिए भी बेहद खास रहा है।
विज्ञापन
फिलिप्स और हेनरी ने शतक जड़े - फोटो : twitter @BLACKCAPS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलिप्स ने 18 जनवरी 2026 को भारत के खिलाफ वनडे में 106 रन बनाए थे। इसके बाद 30 अक्तूबर 2026 को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 107 रन की पारी खेली। अब भारत के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने 118 रन बनाकर यह खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन


किसी एक टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले फिलिप्स ओवरऑल दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पल्लेकेले और कोलंबो में क्रमशः 124 और 104 रन बनाए थे। इसके बाद उसी साल उन्होंने नागपुर टेस्ट में 160 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। वहीं, साल के आखिर में इंदौर में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में महज 43 गेंदों पर 118 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।



फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की छह पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 232 रन बनाए हैं। वहीं, 16 वनडे की 12 पारियों में एक शतक की बदौलत 342 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में फिलिप्स का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली है। भारत के खिलाफ 22 टी20 मैचों की 20 पारियों में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 657 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


वेलिंगटन में निकोल्स का शानदार रिकॉर्ड
वहीं, हेनरी निकोल्स का बेसिन रिजर्व मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस मैदान पर 11 टेस्ट की 15 पारियों में 1098 रन बनाए हैं। उनका औसत 91.50 का है। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी ओर, अन्य मैदानों पर 50 टेस्ट में निकोल्स ने 80 पारियों में 2435 रन बनाए हैं। वहां उनका औसत 33.36 का है। उन्होंने सात शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

Trending Videos

न्यूजीलैंड की पारी - फोटो : twitter @BLACKCAPS

न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की पारी - फोटो : twitter @BLACKCAPS

निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी
हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।

फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। फिलिप्स का 118 रन टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है, जबकि 175 नाबाद निकोल्स का दूसरा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है।

हेनरी निकोल्स की टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ पारियां

विपक्षी टीम

मैदान और साल

पारी

रन

श्रीलंका

वेलिंगटन, 2023

पहली

200*

भारत

वेलिंगटन, 2026

पहली

175

वेस्टइंडीज

वेलिंगटन, 2020

पहली

174

श्रीलंका

क्राइस्टचर्च, 2018

दूसरी

162*

पाकिस्तान

क्राइस्टचर्च, 2021

पहली

157


ग्लेन फिलिप्स की टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ पारियां

विपक्षी टीम

मैदान और साल

पारी

रन

भारत

वेलिंगटन, 2026

पहली

118

इंग्लैंड

ओवल, 2026

पहली

100

बांग्लादेश

मीरपुर, 2023

पहली

87

श्रीलंका

गॉल, 2024

दूसरी

78

ऑस्ट्रेलिया

वेलिंगटन, 2024

पहली

71

विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें