फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Playing 11: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, दो बदलाव; ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

Fri, 03 Jul 2026 08:29 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

इंग्लैंड और भारत के बीच शनिवार को पांच मैचों टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होना है। इंग्लैंड ने इसके लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर को इस मैच में शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। टीम ने पहले मैच की तुलना में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जोश टंग को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है, जबकि जोफ्रा आर्चर की भी टीम में वापसी हुई है। जोफ्रा आर्चर और तेज गेंदबाज जोश टंग को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में शामिल होने के कारण सीरीज के पहले मैच में आराम दिया गया था।

क्या किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कौन हुए बाहर?

इंग्लैंड ने जोश टंग और जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, साकिब महमूद और ल्यूक वुड को इस मुकाबले के लिए बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डरहम में सीरीज का पहला मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था, जहां दूसरी पारी शुरू होने से ठीक पहले बारिश ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया था। उस मैच में मेहमान टीम (भारत) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, लेकिन दुर्भाग्य से पूरे मैच में सिर्फ यही एक्शन देखने को मिल सका था। वर्तमान में यह सीरीज 0-0 की बराबरी पर है और ऐसे में यह दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनचेस्टर के मैदान पर कौन किस पर भारी?

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो टी-20 मुकाबले खेले गए हैं और यहां दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है। इन दोनों के बीच हुए पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को छह विकेट से हराया था। यह मैच राहुल द्रविड़ का एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इसी मैच से अजिंक्य रहाणे ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

वहीं, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 159 रन बनाए थे, जिसमें जोस बटलर ने 69 रनों की पारी खेली थी और भारत के कुलदीप यादव ने पांच विकेट चटकाए थे। जवाब में मेहमान भारतीय टीम ने केएल राहुल के 54 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी की बदौलत यह मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया था।


भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें