बटलर और ब्रूक ने खेली रिकॉर्ड साझेदारी
- साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
- शुरुआत में फिल साल्ट सिर्फ छह रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने, लेकिन इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
- दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के लिए किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।
- बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और आठ छक्के लगाए।
- दूसरी ओर, हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20
- फोटो : PTI/IANS
भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश रही नाकाफी
- 258 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी।
- सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए।
- संजू सैमसन ने तेज शुरुआत करते हुए 14 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके।
- ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेली।
- हालांकि, शिवम दुबे (14), सूर्यांश शेडगे (7) और अक्षर पटेल (3) टीम को लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा सके। अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20
- फोटो : PTI/IANS