आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों पर भी टिप्पणी की?
आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अब तक तीन पारियां खेली हैं और हर बार अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके रन अभी उनकी उम्र तक भी नहीं पहुंचे हैं। वैभव ने ब्रिस्टल में 15 रन बनाए, जबकि इससे पहले मैनचेस्टर में 14 और नॉटिंघम में 13 रन की पारी खेली थी।
क्या ईशान किशन की तकनीक पर भी सवाल उठे?
आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन एक बार फिर शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने ईशान किशन का भी जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो मुकाबलों में वह भी इसी तरह की गेंदों पर अपना विकेट गंवा चुके हैं और उन्हें भी शॉर्ट गेंदों के खिलाफ परेशानी हो रही है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि शॉर्ट गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति प्रभावी नहीं दिख रही है और यही कमजोरी लगातार सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी भी काफी दबाव में नजर आई और पहले 10 ओवर में सिर्फ 71 रन बने। उनके मुताबिक ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज आउट होने के डर से खेल रहे थे।