फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोश टंग करेंगे डेब्यू; बटलर बनाएंगे रिकॉर्ड

Mon, 13 Jul 2026 07:50 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

टी20 सीरीज में दबदबा बनाने के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मेजबान टीम ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है, जिसमें एक खिलाड़ी को वनडे डेब्यू का मौका मिला है।

विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में जो रूट, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, जैकब बेथेल को बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टी20 सीरीज 4-0 से जीतने के बाद इंग्लैंड अब वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा।

विज्ञापन

 

 

बटलर के नाम दर्ज होगी बड़ी उपलब्धि
भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बटलर अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वह इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हो गए। हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी उनके बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली थी।

जोश टंग करेंगे वनडे डेब्यू
इंग्लैंड ने गेंदबाजी में भी कई विकल्प रखे हैं। सैम करन और विल जैक्स ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। स्पिन विभाग में विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के कंधों पर होगी। जोश टंग इस मुकाबले से अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे। इससे पहले वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। सैम करन भी तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

भारतीय टीम बदले अंदाज में उतरेगी
दूसरी ओर, भारतीय टीम वनडे सीरीज में नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से बल्लेबाजी मजबूत हुई है, जबकि टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह करेंगे।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें