अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी 1980 के दशक के ट्रेंड को अपनाते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "Vintage vibes. Priceless reactions." वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी 1980 के दशक की तस्वीरों को देखकर यह पहचानने की कोशिश करते हैं कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति टीम के किस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता है।
बुमराह से लेकर संजू तक का आया नाम
वीडियो में खिलाड़ियों को एक-एक करके पुरानी तस्वीरें दिखाई जाती हैं। एक तस्वीर पर जब अभिषेक से पूछा जाता है कि उन्हें यह किस खिलाड़ी से मिलती-जुलती लगती है, तो जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आता है। इसके बाद बातचीत में संजू सैमसन का भी जिक्र होता है।
एक तस्वीर को देखकर खिलाड़ी हैरानी से पूछते हैं "वह कौन है?" इसके बाद युवराज सिंह का नाम लिया जाता है। इसी दौरान खिलाड़ियों के बीच मजाक का दौर भी चलता है। एक खिलाड़ी तस्वीर को देखकर कहता है कि "मैं इससे बेहतर दिखता हूं।"
जैकेट ने भी खींचा ध्यान
इसके बाद 1980 के दशक की एक और तस्वीर दिखाई जाती है। खिलाड़ी तस्वीर में दिख रहे लुक को टीम के किसी खिलाड़ी से मिलाने की कोशिश करते हैं। एक तस्वीर में जैकेट को लेकर भी मजेदार प्रतिक्रिया आती है। खिलाड़ी कहते हैं कि जैकेट वही है, रंग भी वही है।
अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी चिंता
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में एक तरफ जसप्रीत बुमराह की वापसी ने उत्साह बढ़ाया, तो दूसरी तरफ ईशान किशन की परेशानी ने चिंता बढ़ा दी। शुक्रवार को टीम के नेट सत्र के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान की पीठ में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें अभ्यास बीच में ही छोड़ना पड़ा। ईशान तेज गेंदबाजों के नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका आकलन अगले 24 घंटे में पर्याप्त आराम के बाद ही हो सकेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ईशान की फिटनेस इसलिए भी अहम है क्योंकि वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके लौटे हैं।