फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: बिना टॉस के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, अंतिम-चार में अब किससे होगा सामना? यहां जानें

Mon, 28 Sep 2026 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण बिना टॉस रद्द हो गया। बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब उसका सामना बांग्लादेश और मलयेशिया के क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान श्रेयस और पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम और मैदान की खराब स्थिति के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैदान की हालत मैच कराने लायक नहीं थी, क्योंकि वहां सुबह से ही काफी बारिश हुई है। मैदान लगातार कवर्स से ढका रहा है और उसे हटाया तक नहीं गया। जब दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं, तब बारिश रुकी हुई थी, लेकिन आसमान में काले बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में मैच नहीं कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बारिश ने धोया भारत-अफगानिस्तान मुकाबला
यह क्वार्टर फाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। मैच से पहले ही लगातार बारिश के कारण मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और हालात लगातार खराब बने रहे। इससे पहले भी इस वेन्यू पर पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिना टॉस के रद्द हुआ था। मैदान की स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैच शुरू कराया जा सके। अधिकारियों के पास मुकाबले को छोटा करके कराने का भी कोई व्यावहारिक मौका नहीं बचा और आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।

बिना खेले भारत कैसे पहुंचा सेमीफाइनल?
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबलों में नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश या किसी अन्य कारण से क्वार्टर फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग वाली टीम को विजेता माना जाता है। भारत इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। यही वजह रही कि मैच रद्द होने के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

भारत का स्वर्ण पदक बचाने का अभियान जारी
भारत एशियन गेम्स में मौजूदा पुरुष क्रिकेट चैंपियन है। 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत और अफगानिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक दिया गया था। अब एशियन गेम्स 2026 में भी भारत बिना क्वार्टर फाइनल खेले अंतिम चार में पहुंच गया है। टीम की अगली चुनौती सेमीफाइनल में होगी, जहां भारत स्वर्ण पदक की अपनी दावेदारी को आगे बढ़ाएगा। सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले (29 सितंबर) के विजेता से होगा। वहीं, पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश और मलयेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले (29 सितंबर) के विजेता से होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले एक अक्तूबर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच कांस्य के लिए मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

अफगानिस्तान का सफर खत्म
वहीं, अफगानिस्तान के लिए यह बेहद निराशाजनक अंत रहा। टीम ने ग्रुप चरण में खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन भारत के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला एक बार फिर मैदान पर तय नहीं हो सका और भारतीय टीम नियमों के आधार पर अगले दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें