फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हर्षित के विकेट पर आक्रामक जश्न: सामने आया वीडियो; सूफियान ने तिलक से भी की बदतमीजी?

Mon, 23 Nov 2026 05:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में एक बार फिर मैदान पर तनातनी देखने को मिली। इस बार निशाने पर भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे। बिना खाता खोले आउट होने के बाद पाकिस्तानी स्पिनर ने उन्हें कुछ कहा। मामला बढ़ता देख उनके ही साथी को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
हर्षित राणा से भिड़ते मुकीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। रविवार को खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया। हालांकि, मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के विकेट पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का आक्रामक व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। हर्षित के आउट होने के बाद पाकिस्तान के स्पिनर सूफियान मुकीम समेत कई खिलाड़ी उनसे उलझते नजर आए। मामला इतना बढ़ा कि पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद और भारत के कप्तान तिलक वर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान सूफियान तिलक को भी कुछ कहते दिखे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

हर्षित राणा के विकेट पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी
दरअसल, भारत ए की पारी के 45वें ओवर में हर्षित राणा बिना खाता खोले आउट हो गए। वह पवेलियन लौट रहे थे, तभी पाकिस्तान के स्पिनर सूफियान मुकीम उनके साथ चलते चलते कुछ कहते हुए नजर आए। उनका अंदाज काफी आक्रामक था। ऐसा लगा कि वह हर्षित से कुछ कह रहे हैं। इसके बाद मामला बढ़ता देख पाकिस्तान के गेंदबाज अली रजा ने सूफियान को पीछे खींचकर रोकने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद भी स्लेजिंग जारी रही और मुकीम के साथ कई अन्य खिलाड़ी भी हर्षित के लौटते वक्त उनसे कुछ कहते रहे।

अंपायर ने पहले बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं रुके। फिर तिलक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश की और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने भी अपने खिलाड़ियों को वापस फील्डिंग पर जाने को कहा। हालांकि, सूफियान इस दौरान तिलक से भी कुछ कहते दिखे। तिलक ने इस पर सूफियान को बुलाया, पर हसन नवाज उन्हें दूर ले गए। फिर समद को तिलक से बात करते देखा गया।





इस मुकाबले की पहली पारी में भी हर्षित और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच कुछ मौकों पर तीखी बहस देखने को मिली थी। ऐसे में बल्लेबाजी के दौरान उनके विकेट के बाद भी मैदान पर तल्खी कम नहीं हुई। 


तिलक का शतक और अभिषेक की पारी भी नहीं दिला सकी जीत
मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार शतक लगाया, जबकि अभिषेक शर्मा ने मुश्किल पिच पर आक्रामक बल्लेबाजी की। हालांकि, दोनों की पारियां भारत ए को जीत नहीं दिला सकीं। 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम ने अभिषेक के क्रीज पर रहते जीत की उम्मीद बनाए रखी थी। उन्होंने 42 गेंद में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।

उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने तेजी से रन नहीं बना सके और पूरी टीम 265 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। पाकिस्तान ए ने यह मुकाबला 48 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

नवाज की पारी से पाकिस्तान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
इससे पहले पाकिस्तान ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज नवाज ने 82 गेंद में 79 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंद में 59 रन बनाए, जबकि शमिल हुसैन ने 23 गेंद में 33 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.5 ओवर में 66 रन जोड़कर पाकिस्तान ए को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद नवाज ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को 313 रन तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें