क्यों हो रही है धोनी फैक्टर की चर्चा?
टीवीके का चुनाव चिन्ह सीटी (Whistle) था। तमिलनाडु में सीटी का सीधा जुड़ाव सीएसके के मशहूर नारे 'व्हिसल पोडू' (Whistle Podu) से माना जाता है। यही वजह है कि चुनाव प्रचार के दौरान टीवीके की रैलियों की तुलना कई लोगों ने चेपॉक स्टेडियम के माहौल से की। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने टीवीके से जुड़ते समय कहा था, 'मुझे तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है। इसके लिए मुझे धोनी से मुकाबला करना होगा, जो सीएसके को जिताते हैं। मैं आपके नेता के साथ टीवीके को जिताऊंगा।' इस बयान के बाद धोनी फैक्टर की चर्चा और तेज हो गई थी।
विजय ने भी दिया क्रिकेट वाला बयान
चुनाव प्रचार के दौरान विजय ने क्रिकेट और राजनीति को जोड़ते हुए कहा था, 'क्रिकेट में भी सीटी बजाने वाला तमिलनाडु है- सीएसके! आने वाले चुनाव में भी सीटी बजाने वाली हमारी टीवीके होगी!' यह बयान युवाओं और पहली बार वोट देने वालों के बीच खूब वायरल हुआ।