फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई डील!: न्यूजीलैंड के साथ माइकल ब्रेसवेल ने किया कौन सा कॉन्ट्रैक्ट? निक केली को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

Mon, 05 Oct 2026 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 2026-27 सीजन में बिग बैश लीग खेलने का रास्ता साफ करने के लिए केंद्रीय अनुबंध छोड़कर कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है। उनकी जगह 33 वर्षीय निक केली को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन और इंग्लैंड में 950 रन बनाने का इनाम उन्हें मिला।
विज्ञापन
माइकल ब्रेसवेल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 2026-27 सीजन में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का मौका पाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ 'कैजुअल' कॉन्ट्रैक्ट लेने का फैसला किया है। इस कदम से वह दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलने के लिए अधिक उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि उनकी प्राथमिकता अभी भी न्यूजीलैंड की नेशनल टीम के लिए खेलना ही है। 
विज्ञापन


35 वर्षीय ब्रेसवेल उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 2026-27 सीजन के लिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है। इस सूची में फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। ब्रेसवेल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने के बाद उनकी जगह बल्लेबाज निक केली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह केली के करियर का पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है, जो उन्हें अपने फर्स्ट-क्लास डेब्यू के करीब 11 साल बाद मिला है। 33 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

ब्रेसवेल ने कहा कि उनके करियर के इस चरण में यह मौका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट का धन्यवाद करते हुए कहा कि बोर्ड ने उनके फैसले का समर्थन किया। ब्रेसवेल ने कहा कि वह केवल व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए बिग बैश में खेलने का अवसर छोड़ना सही नहीं होता।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी भी न्यूजीलैंड टीम के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। इसके अलावा ब्रेसवेल ने अगले साल शुरू होने वाले नए एनजेड20 टूर्नामेंट में खेलने की भी इच्छा जाहिर की।

दूसरी ओर, निक केली के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक वह आठ वनडे और सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान दो टी20 मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की थी, जब बांग्लादेश दौरे पर नियमित कप्तान टॉम लैथम चोटिल हो गए थे।

हाल ही में केली इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलकर लौटे हैं। वहां उन्होंने सभी प्रारूपों में मिलाकर 950 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन में मिडिलसेक्स के खिलाफ मेट्रो बैंक वन-डे कप फाइनल में लगाया गया शतक भी शामिल था। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने केली को पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि निक कई वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह कॉन्ट्रैक्ट उनकी मेहनत का इनाम है।

वॉल्टर ने कहा कि देर से इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों का फायदा यह होता है कि वे अपने खेल को बेहतर समझते हैं और दबाव में प्रदर्शन करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में केली ने खुद को साबित किया है। 300 से अधिक पेशेवर मैच खेलने वाले केली को उन्होंने देश के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक बताया और कहा कि वे टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें