आइसलैंड क्रिकेट का मजाकिया हमला
एक तो पाकिस्तान का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद देशभर में टीम की आलोचना हुई। ऐसे में पीसीबी का यह फैसला चर्चा का विषय बन गया। मैदान में मात खाने के बाद अब खिलाड़ियों की जेब भी ढीली हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम पर आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, 'अगर यह सच है, तो उन्हें शुरू से ही मैच छोड़ देना चाहिए था। हम पैसे देने के लिए क्यों खेलें?!
आइसलैंड क्रिकेट ने आगे कहा, 'अगर हम अपने खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना लगाएं, तो हम अमीर हो जाएंगे और हमारे खिलाड़ी दिवालिया हो जाएंगे।' आइसलैंड क्रिकेट अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक ट्वीट्स के लिए पहले भी चर्चा में रहा है। इस बार भी उनका तंज क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया। इसके अलावा आइसलैंड क्रिकेट ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल होने की भविष्यवाणी भी की है।
आइसलैंड ने पहले क्या लिखा था?
आइसलैंड ने इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ाया था, जब टी20 विश्वकप शुरू होने से पहले यह खबर आई थी कि टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकती है। आइसलैंड क्रिकेट ने तब पाकिस्तान को ट्रोल करते हुए कहा था कि वे पाकिस्तान की जगह खेलने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें पहले से सूचना मिल जाए। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दो फरवरी को फैसला सुनाने वाला था। आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, 'हमें वाकई पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में भाग लेने के बारे में जल्द फैसला लेने की जरूरत है। जैसे ही वे दो फरवरी को नाम वापस लेंगे हम तुरंत रवाना होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उड़ान का शेड्यूल इतना जटिल है कि सात फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा।' इतना ही नहीं आइसलैंड क्रिकेट ने उनके ट्रेवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।