फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश-नेपाल में खिताब बचा पाएगा भारत?: अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप का शेड्यूल जारी; 16 टीमें लेंगी हिस्सा

Wed, 21 Oct 2026 01:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में होगा। 16 टीमों के बीच चार मैदानों पर 41 मुकाबले खेले जाएंगे। गत चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
अंडर-19 महिला विश्व कप पिछली बार भारत ने जीता था - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी हो गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में किया जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह इस प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण होगा। पहली बार 2023 में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में चार ग्रुप्स में बंटी 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


दोनों देशों के चार मैदानों पर कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। गत चैंपियन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी। वहीं, सह-मेजबान बांग्लादेश पहले दिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ेगा। नेपाल की टीम 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
 


 

Trending Videos

चार मैदानों पर होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले बांग्लादेश के चट्टोग्राम और सिलहट के अलावा नेपाल की राजधानी काठमांडू में खेले जाएंगे। इसके लिए चार मैदानों को चुना गया है। बांग्लादेश में चट्टोग्राम स्थित बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। वहीं, नेपाल में टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेले जाएंगे।

चार ग्रुप्स में बांटी गईं 16 टीमें
प्रतियोगिता में शामिल 16 टीमों को चार ग्रुप्स में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी।

ग्रुप्स टीमें
ग्रुप ए भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल
ग्रुप बी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, समोआ
ग्रुप सी ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
ग्रुप डी इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका, स्कॉटलैंड


टूर्नामेंट के पहले दिन आठ टीमें चार मुकाबलों में उतरेंगी। सह-मेजबान बांग्लादेश की टीम यूएई के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके अगले दिन नेपाल का सामना आयरलैंड से होगा। गत चैंपियन भारत भी अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

26 जनवरी तक होंगे ग्रुप चरण के मुकाबले
ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दौर में जगह बनाने वाली टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स में क्वालिफाई करने वाली टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। इन दोनों ग्रुप्स से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले चार फरवरी को चट्टोग्राम के मतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के लिए पांच फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। टूर्नामेंट का फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल के लिए सात फरवरी को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है।

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप स्टेज के मुकाबले

तारीख

मुकाबला

स्थान

21 जनवरी

बांग्लादेश बनाम यूएई

सिलहट, बांग्लादेश

21 जनवरी

श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड

मुलपानी, नेपाल

21 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया

सिलहट, बांग्लादेश

21 जनवरी

इंग्लैंड बनाम अमेरिका

मुलपानी, नेपाल

22 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम समोआ

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

22 जनवरी

नेपाल बनाम आयरलैंड

कीर्तिपुर, नेपाल

22 जनवरी

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

22 जनवरी

भारत बनाम वेस्टइंडीज

कीर्तिपुर, नेपाल

23 जनवरी

यूएई बनाम नाइजीरिया

सिलहट, बांग्लादेश

23 जनवरी

अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड

मुलपानी, नेपाल

23 जनवरी

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया

सिलहट, बांग्लादेश

23 जनवरी

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

मुलपानी, नेपाल

24 जनवरी

समोआ बनाम दक्षिण अफ्रीका

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

24 जनवरी

नेपाल बनाम भारत

कीर्तिपुर, नेपाल

24 जनवरी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

24 जनवरी

आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज

कीर्तिपुर, नेपाल

25 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएई

सिलहट, बांग्लादेश

25 जनवरी

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड

मुलपानी, नेपाल

25 जनवरी

बांग्लादेश बनाम नाइजीरिया

सिलहट, बांग्लादेश

25 जनवरी

अमेरिका बनाम श्रीलंका

मुलपानी, नेपाल

26 जनवरी

पाकिस्तान बनाम समोआ

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

26 जनवरी

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल

कीर्तिपुर, नेपाल

26 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

26 जनवरी

भारत बनाम आयरलैंड

कीर्तिपुर, नेपाल


सुपर सिक्स चरण के मुकाबले

तारीख और दिन

मुकाबला

स्थान

27 जनवरी

A4 बनाम D4

कीर्तिपुर, नेपाल

28 जनवरी

B4 बनाम C4

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

28 जनवरी

A3 बनाम D2

मुलपानी, नेपाल

28 जनवरी

D1 बनाम A2

मुलपानी, नेपाल

29 जनवरी

B3 बनाम C2

सिलहट, बांग्लादेश

29 जनवरी

C1 बनाम B2

सिलहट, बांग्लादेश

30 जनवरी

B1 बनाम C3

सिलहट, बांग्लादेश

31 जनवरी

A2 बनाम D3

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

31 जनवरी

A1 बनाम D2

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

1 फरवरी

D1 बनाम A3

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

1 फरवरी

C1 बनाम B3

सिलहट, बांग्लादेश

1 फरवरी

C3 बनाम B2

सिलहट, बांग्लादेश

2 फरवरी

D3 बनाम A1

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

2 फरवरी

B1 बनाम C2

सिलहट, बांग्लादेश

नॉकआउट चरण: सेमीफाइनल और फाइनल

तारीख

मुकाबला

स्थान

4 फरवरी

पहला सेमीफाइनल

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

4 फरवरी

दूसरा सेमीफाइनल

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

6 फरवरी

फाइनल

चट्टोग्राम, बांग्लादेश

विज्ञापन

आईसीसी सीईओ ने क्या कहा?
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं की बढ़ती गहराई को सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उनके मुताबिक, यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग के सर्वोच्च स्तर पर खेलने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनुभव हासिल करने का मौका देती है। गुप्ता ने कहा, 'आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप महिला क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग के सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और वैश्विक मंच पर अनुभव हासिल करने का अवसर देता है।' उन्होंने कहा कि आईसीसी मेजबान देशों के साथ मिलकर सफल टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए काम करेगा और सभी 16 टीमों को उनकी तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें