भारत के 500 वें टेस्ट मैच के जश्न में सरीक होने आईसीसी (इंटर नेशनल क्रिकेट काउंसिल) के सीईओ डेविड रिचर्डसन भी शहर पहुंच गए। उन्होंने देर रात होटल लैंडमार्क में बीसीसीआई के अधिकारियों व भारतीय टीम के साथ लजीज डिनर का भी आनंद लिया।
500 वें मैच की पूर्व संध्या पर यूपीसीए की ओर से दी गई डिनर पार्टी में आईसीसीसी के सीईओ के अलावा बीसीसीआई के चेयरमैन अनुराग ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर, डीएम कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, सीडीओ अरुण कुमार बी सरीक हुए। साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा और शशीकांत खांडेकर भी डिनर पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा यूपीसीए के सभी सदस्यों को भी डिनर में निमंत्रण दिया गया है।